फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: The old man drank peppermint oil to get rid of the heat, the whole body became cold, the relatives ran away with the district hospital

छतरपुर: गर्मी से निजात पाने वृद्ध ने पिया पिपरमेंट का तेल, पूरा शरीर पड़ा ठंडा, जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

Sun, 20 Mar 2022 01:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 01:32 PM IST
सार

छतरपुर में बेतहासा गर्मी से निजात पाने के लिए एक वृद्ध ने पिपरमेंट का तेल पी लिया। उसके रिएक्शन से वृद्ध का पूरी शरीर ठंडा पड़ गया, जिससे परिजन सकते में आ गए और तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल बुजुर्ग का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Chhatarpur: The old man drank peppermint oil to get rid of the heat, the whole body became cold, the relatives ran away with the district hospital
अस्पताल में भर्ती वृद्ध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक वृद्ध द्वारा मेंथा ऑयल पीने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। 75 वर्षीय बुजुर्ग ने गर्मी से राहत पाने के लिए पिपरमेंट के तेल का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसका पूरा शरीर ठंडा हो गया। परिजनों ने वृद्ध की बिगड़ती हालत देखी तो तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


मामला जिले के बिजवार क्षेत्र के भारतपुरा गांव का है। यहां वृद्ध मांग राजपूत ने गर्मी से निजात पाने के लिए घर में रखा पिपरमेंट का तेल पी लिया। बुजुर्ग के परिजनों ने बताया कि हालत बिगड़ने लगी तो हम सकते में आ गए कि ये क्या हो गया। पूछा तो पता चला कि दादा को बेतहासा गर्मी लग रही थी, तो उन्होंने गर्मी से राहत पाने पिपरमेंट का तेल पी लिया। उन्हें तत्काल बिजावर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये जहां मामले की गंभीरता को समझते हुए ड्यूटी डॉक्टर ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया। फिलहाल यहां इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टर अभय सिंह का कहना है कि ज्यादा मात्रा में पिपरमेंट तेल पीने से रिएक्शन हो गया और हालात खराब हो गई फिलहाल ट्रीटमेंट दे दिया गया है। स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। प्रायमरी ट्रीटमेंट देकर आब्जर्वेशन में रखा हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed