{"_id":"61bb24d6c5e9ac4c5c503b79","slug":"chhatarpur-the-investigation-of-gst-on-the-firms-of-the-utensil-trader-continued-for-the-second-day-the-joint-commissioner-said-the-investigation-will-take-two-more-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: बर्तन कारोबारी की फर्मों पर जीएसटी की जांच दूसरे दिन भी रही जारी, ज्वाइंट कमिश्नर बोले- जांच में दो दिन और लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: बर्तन कारोबारी की फर्मों पर जीएसटी की जांच दूसरे दिन भी रही जारी, ज्वाइंट कमिश्नर बोले- जांच में दो दिन और लगेंगे
Thu, 16 Dec 2021 05:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 16 Dec 2021 05:06 PM IST
सार
छतरपुर में जीएसटी की एंटीजन ब्यूरो सतना की टीम ज्वाइंट कमिश्नर की अगुआई में दूसरे दिन भी बर्तन कारोबारी की फर्मों के दस्तावेज खंगालती रही। ये पड़ताल दो दिन और चल सकती है।
विज्ञापन
बर्तन कारोबारी के यहां पड़ा है जीएसटी का छापा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में जीएसटी की एंटीजन ब्यूरो सतना की टीम ज्वाइंट कमिश्नर की अगुआई में दूसरे दिन भी बर्तन कारोबारी की फर्मों के दस्तावेज खंगालती रही। ये पड़ताल दो दिन और चल सकती है।
ज्वांइट कमिश्नर गणेश कांवरकर ने बताया कि रावत ग्रुप की आठ फर्मों की जांच की जा रही है। इसमें चार फर्म पीतल, कांसा और स्टील के बर्तन बनाती है, वहीं चार अन्य फर्में इन बर्तनों को खरीदती और बेचती हैं। सेल टैक्स की गड़बड़ी की शिकायत पर फर्मों की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में गड़बड़ी मिली है, जांच अभी भी जारी है। कार्रवाई पूरी होने में अभी दो दिन और लग सकते हैं।
बता दें कि बुधवार की सुबह छतरपुर शहर के रावत बर्तन भंडार के 10 प्रतिष्ठानों पर जीएसटी की 40 सदस्यीय टीम ने छापा मारा। बर्तन निर्माण व ट्रेडिंग फर्मों के दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। बर्तन के बड़े कारोबार में सेल टैक्स की चोरी के मामले में जीएसटी द्वारा ये कार्रवाई की जा रही है।