फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: The bridegroom had to wait for the rounds to reach the hospital when the groom fell ill during the wedding rituals

Chhatarpur: शादी की रस्मों के बीच बीमार हुआ दूल्हा पहुंचा अस्पताल, फेरों के लिए दुल्हन को करना पड़ा इंतजार

Fri, 27 May 2022 09:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 27 May 2022 09:24 AM IST
सार

छतरपुर में शादी के दौरान एक दूल्हे की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान दुल्हन ने 7 से 8 घंटे तक मंडप के नीचे दूल्हे का इंतजार किया।

विज्ञापन
Chhatarpur: The bridegroom had to wait for the rounds to reach the hospital when the groom fell ill during the wedding rituals
शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा बीमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में  शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, इस दौरान दुल्हन को मंडप के नीचे बैठकर दूल्हे का इंतजार करना पड़ा। दूल्हे के लौटने के बाद शादी की अन्य रस्मों को पूरा किया गया, जिसके बाद दुल्हन की विदाई हो सकी।
विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के पाटन गांव का है, जहां जिले के ही रामटोरिया से 21 वर्षीय दूल्हा भरत कुशवाहा की बरात पाटन आई थी। भरत की शादी आरती कुशवाहा से हो रही थी। बरात में दूल्ह सकुशल मंडप तक पहुंचा, जयमाला के दौरान भी दूल्हे की तबीयत ठीक थी लेकिन उसके बाद की रस्मों के दौरान अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने किसी तरह दूल्हे को समझाकर मंडप में रोके रखा, लेकिन जयमाला के दौरान दूल्हे को मंडप में अचानक घबराहट, उल्टियां होने लगी दूल्हा बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गये जहां से उसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल रैफर किया गया, तत्काल परिजन दूल्हे को 80-90 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उसे भर्ती कराया गया। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि गांव में शाम से ही लाइट नहीं थी, किसी तरह जरनेटर और अन्य संसाधनों मोबाइल की रोशनी में शादी की रस्में निभाई जा रही थीं, इस बीच सभी के मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए, गर्मी और उमस के कारण सभी का हाल बेहाल था। शादी के चलते दूल्हा लगातार तीन दिनों से जाग रहा था, वहीं शेरवानी पहनने के चलते उसे तेज गर्मी लग रही थी, अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


वहीं, जिला अस्पताल में मेडीसन वार्ड की इंचार्ज गीता चौरसिया और मेघना सिंह ने बताया कि दूल्हे को बदलते मौसम, लगातार जागने और खान-पान में अनियमितता की वजह से डिहाइड्रेशन, वीकनेस, गैसा की समस्या होने की वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई थी, जिसे डॉक्टर्स ट्रीटमेंट पर मेडिसिन और बॉटलिंग दी गई, तकरीबन 4-5 घंटे के ट्रीटमेंट के बाद वह स्वतः चले गये, क्यों कि उसकी शादी अधूरी थी और मंडप में दुल्हन भी इंतज़ार कर रही थी। करीब 7 से 8 घंटे के बाद दूल्हा अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटा, जिसके बाद परिजनों ने शादी की अन्य रस्में पूरी कराईं। इस दौरान दुल्हन ने मंडप में बैठकर दूल्हे का इंतजार किया। दूल्हे के आने के बाद कुवंर कलेवा, तिलक और विदाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed