{"_id":"6245427eb2570a3828286941","slug":"chhatarpur-seeing-family-members-eating-medicines-a-3-year-old-child-ate-a-dozen-pills-was-admitted-to-the-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: पिता को दवाइयां खाता देख 3 साल के बच्चे ने खा ली एक दर्जन गोलियां, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: पिता को दवाइयां खाता देख 3 साल के बच्चे ने खा ली एक दर्जन गोलियां, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
Thu, 31 Mar 2022 11:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:26 AM IST
सार
छतरपुर में एक तीन साल के बच्चे ने पिता के दवाइयां खाने की नकल करते हुए एक-एक कर करीब 12 गोलियां खा ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो वे बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। फिलहाल बच्चे की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में एक 3 साल के बच्चे ने दवाई की एक दर्जन गोलियां खा ली, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई, परिजन गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
मामला छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के पनोठा गांव का है। यहां देवेंद्र पटेल के 3 साल के बेटे लवकुश ने पिता के दवा खाने की नकल करते हुए वह एक-एक कर करीब 12 गोलियां खा ली। मामले की जानकारी लगने और तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टरों ने उसका ट्रीटमेंट कर उसे आब्जर्वेशन में रखा है।
बच्चे के दादा रामस्वरूप पटेल ने बताया कि उनके बेटे देवेंद्र पटेल का बीमारी के चलते इलाज चल रहा है और उसकी दवाइयां पलंग के पास रखी हुईं थी और वह सो रहा था। इसी बीच उनका नाती जाग गया और पिता की दवाई खाने की नकल करते हुए दवाइयों में से (कॉम्बिफ्लेम गोली) की 12 गोलियां खा गया। सारी गोलियां खाने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी और रैपर को खाली देख अंदाजा लगाया कि बच्चे ने गोलियां खा ली हैं, जिसे आनन-फानन में हम पहले गांव के डॉक्टर के पास ले गये फिर उसे जिला अस्पताल लेकर आये यहां उसका इलाज चल रहा है और अब वह ठीक है उसके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
बच्चों की पहुंच से रखें दूर दवाइयां
दवाइयों, नशीले और जहरीले पदार्थों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। अनजाने में बच्चे कई बार ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।