Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Row Over Dhirendra Shastri's Remarks Escalates, Protest Begins as Supporters Block Highway

बाबा बागेश्वर के बयान पर छतरपुर में तनाव: समर्थकों ने हाईवे किया जाम तो यादव महासभा का विरोध जारी; गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 02:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 13 Nov 2026 02:04 PM IST
सार

भगवान श्रीकृष्ण पर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयान को लेकर छतरपुर में विवाद बढ़ गया है। यादव महासभा के प्रदर्शन के बीच बागेश्वर धाम समर्थकों ने बृजपुरा के पास हाईवे जाम कर दिया। तनाव की आशंका के चलते पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Row Over Dhirendra Shastri's Remarks Escalates, Protest Begins as Supporters Block Highway
बागेश्वर के बयान पर सड़क पर उतरी यादव महासभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। यादव महासभा के विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बाद शुक्रवार को छतरपुर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। महासभा के प्रदर्शन के विरोध में बागेश्वर धाम के समर्थक भी सड़कों पर उतर आए और बृजपुरा के पास फोरलेन हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की आशंका के बीच पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ये भी बताया जा रहा है कि यादव महासभा के लोगों को पुलिस बल ने रोक लिया है। यादव महासभा के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यादव महासभा के लोगों के वाहन तक पहुंचने पर भारी विवाद हो सकता है..
विज्ञापन


हालात बिगड़ने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यादव महासभा के लोग पुलिस की तीन बैरिकेडिंग तोड़कर फोरलाइन ब्रिज पर पहुंच चुके हैं। विवाद की आशंका गहरा रही है। पुलिस भीड़ को संभालने की कोशिशें कर रही है, पर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बाबा और बागेश्वरधाम के समर्थक हजारों में है तो वहीं यादव महासभा के लोग महज 100 से 200 के अंदर हैं।
विज्ञापन



विरोध प्रदर्शन के दौरान यादव महासभा के लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

यादव महासभा ने किया बागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदर्शन का ऐलान
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयान पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इससे भगवान श्रीकृष्ण और यादव समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव के निर्देश पर 13 नवंबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। महासभा के कार्यकर्ताओं ने छतरपुर से बागेश्वर धाम तक रैली निकालने और धाम में तालाबंदी करने की चेतावनी भी दी थी। इस संबंध में महासभा पदाधिकारी पुष्पेंद्र यादव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे विरोध रैली और तालाबंदी की बात कहते नजर आए। शुक्रवार को महासभा का विरोध प्रदर्शन शुरू होने के साथ ही इलाके में हलचल बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध के जवाब में समर्थकों ने हाईवे पर लगाया जाम
यादव महासभा के प्रदर्शन के विरोध में बागेश्वर धाम के समर्थक भी एकजुट हो गए। समर्थकों ने बृजपुरा के पास फोरलेन हाईवे पर जाम लगा दिया। अचानक यातायात रुकने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और कई वाहन जाम में फंस गए। समर्थकों का विरोध यादव महासभा के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर है।

ये भी पढ़ें: शहडोल: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सुरक्षा बढ़ाई, रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस तैनात
दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बागेश्वर धाम और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। छतरपुर रेलवे स्टेशन पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जोन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। बागेश्वर धाम जाने वाले रास्तों और जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस की निगरानी रखी जा रही है। एसपी रजत सकलेचा सहित वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों की गतिविधियों और टिप्पणियों पर भी नजर बनाए हुए है।


एसपी बोले- विरोध का अधिकार, लेकिन कानून के दायरे में रहें
एसपी रजत सकलेचा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने और विरोध प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है लेकिन इसके लिए वैधानिक प्रक्रिया का पालन करना और प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और अनर्गल टिप्पणियां करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस के सामने दोनों पक्षों को आमने-सामने आने से रोकने के साथ ही हाईवे पर यातायात बहाल कराने की चुनौती है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।

छतरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर मौजूद छतरपुर ASP आदित्य पटले कहना है कि छतरपुर जिले सहित पूरे झोन से पुलिस बल को बुलाया गया है। पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाएं हैं। मल्टीपल पॉइंट्स पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। कुछ लोग यहां रेलवे स्टेशन के पास हैं तो कुछ लोग रुद्राक्ष होटल के पास हैं। दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की जा रही है। उन्हें समझाइश दी जा रही है कि किसी भी तरह की असंवैधानिक बात न की जाए। स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल नहीं है सब कंट्रोल में हैं। हमारा ही प्रयास रहेगा किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed