फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur Police started Ek shaam Ek gaon campaign for peaceful Panchayati Election

पंचायती चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान के लिए छतरपुर पुलिस का नवाचारी कदम, एक शाम-एक गांव अभियान शुरू

Sat, 04 Dec 2021 09:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 09:54 PM IST
सार

छतरपुर पुलिस ने पंचायती चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एक शाम-एक गांव अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत एसपी और एएसपी कई गांवों का भृमण करेंगे।  
 

विज्ञापन
Chhatarpur Police started Ek shaam Ek gaon campaign for peaceful Panchayati Election
छतरपुर पुलिस शांतिपूर्ण मतदान के लिए हर गांव में जाएगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में पंचायती चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने नवाचारी अभियान शुरू किया गया है। इसका नाम "एक शाम- एक गांव" रखा गया है। इस अभियान के अंतर्गत सभी अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी और बीट प्रभारी अपने थाना क्षेत्र के किसी एक गांव में प्रतिदिन शाम को भृमण करेंगे ताकि गांवों की समस्या को नजदीक से जाना जा सके और उनका निदान किया जा सके।
विज्ञापन


इस नवाचारी अभियान के अंतर्गत आठ बिंदुओं पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसमें ग्राम रक्षा समिति में सुधार लाइसेंस धारियों का पुनः सत्यापन अपराधियों की मॉनिटरिंग अपराध पुस्तिका का अपडेट विवादित व्यक्तियों का चिन्हांकन आदि शामिल है।
विज्ञापन


यह अभियान आगामी पंचायत चुनाव को मद्देनजर चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी कराने की योजना के तहत शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देना और जनता के बीच पुलिस का विश्वास बढ़ाना ताकि गांव में निर्भय होकर मतदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed