फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Night combing patrol done in Chhatarpur district, criminals stirred up by record breaking action in a single night

छतरपुर: जिले में की गई नाइट कॉम्बिंग गश्त, एक ही रात में रिकॉर्डतोड कार्रवाई से अपरधियों में हड़कंप

Sun, 24 Apr 2022 02:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 02:43 PM IST
सार

छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिनांक 23-24 अप्रैल की रात को सभी थाना क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग गश्त करने के आदेश दिए गए थे। कहा गया था कि थाना प्रभारी पहले से लक्ष्य चिन्हित कर कार्रवाई को अंजाम दें।

विज्ञापन
Chhatarpur: Night combing patrol done in Chhatarpur district, criminals stirred up by record breaking action in a single night
जिला मुख्यालय की टीमों को एसपी द्वारा स्वयं ब्रीफ करके रवाना किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में 23-24 अप्रैल की रात को सभी थाना क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग गश्त की गई। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को ऐसा करने के आदेश दिए गए थे। थाना प्रभारीयों को पहले से लक्ष्य चिन्हित करने के लिए निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


एसपी सचिन शर्मा के आदेश पर विभिन्न टीम बनाकर अधिकतम बल के साथ एक ही समय पर पूरे जिले में गश्त शुरू की गई थी। यह मुहिम रात्रि 11:30 बजे से शुरू की गई थी। पूरी रात चली गश्त में एक ही रात में रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई की गई। जिला मुख्यालय की टीमों को एसपी द्वारा स्वयं ब्रीफ करके रवाना किया गया एवं अनुभागों में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों द्वारा टीम रवाना की गई।
विज्ञापन


गश्ती के दौरान 382 समन की तामिली की गई। 143 गिरफ्तारी वारंट तामीली, 143 जमानती वारंट तामीली, 14 स्थाई वारंट तामील किए गए। 173 (8) के 41 आरोपियों के घर चेक किए गए। 299 के 58 आरोपियों के घर चेक किए।  संपत्ति संबंधी 40 बदमाशों को चेक किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 81 माइनर एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। विभिन्न गंभीर अपराधों में फरार चल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पशु क्रूरता अधिनियम में एक अपराध पंजीबद्ध किया गया। सभी थाना क्षेत्रों में निगरानी बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर, जेल रिहाई, गुंडा चेक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed