{"_id":"61c70140a8b2145aa3290bb1","slug":"chhatarpur-news-jcb-ran-in-the-presence-of-heavy-police-at-the-house-of-notorious-crook-khunnu-raja","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: कुख्यात बदमाश खुन्नू राजा के मकान पर भारी पुलिस की मौजूदगी में चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: कुख्यात बदमाश खुन्नू राजा के मकान पर भारी पुलिस की मौजूदगी में चली जेसीबी
Sat, 25 Dec 2021 05:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 25 Dec 2021 05:02 PM IST
सार
छतरपुर जिले के बमीठा में शनिवार को आदतन अपराधी खुन्नू राजा का अवैध मकान धराशायी किया गया है। जिससे लोगों में खौफ पैदा करने वाले आदतन अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। साथ ही प्रशासन की ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में कानून का डर पैदा होगा।
विज्ञापन
Chhatarpur: खुन्नू राजा के घर पर चली जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले के बमीठा में शनिवार को आदतन अपराधी खुन्नू राजा का अवैध मकान धराशायी किया गया है। जिससे लोगों में खौफ पैदा करने वाले आदतन अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। साथ ही प्रशासन की ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में कानून का डर पैदा होगा।
जानकारी के अनुसार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी सचिन शर्मा ने निर्देश दे रखे हैं। एएसपी विक्रमसिंह के निर्देशन में एसडीएम डीपी द्विवेदी, एसडीओपी मनमोहन बघेल कार्रवाई कर रहे हैं। शनिवार को भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन की जेसीबी आदतन अपराधी खुन्नू राजा उर्फ़ विकास सिंह पिता इंद्रजीत सिंह ठाकुर के बमीठा स्थित घर पहुंची। जेसीबी की सहायता से मकान को गिरा दिया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध निर्माण किया गया था।
12 संगीन अपराध में लिप्त
खुन्नू राजा पर 2014 से 2021 तक 12 संगीन अपराध कायम हैं, जिनमें लूट, हत्या, अवैध वसूली, हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन अपराध शामिल हैं। इस कार्रवाई में टीआई बमीठा राजेश बंजारे सहित जिले भर के कई थानों का पुलिस बल एवं राजस्व अमला मौजूद था।