{"_id":"62abf6ef812f1e503d5bf821","slug":"chhatarpur-news-illegal-liquor-seized-in-huge-quantity-case-registered-against-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, चालक पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, चालक पर मामला दर्ज
Fri, 17 Jun 2022 09:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:07 AM IST
सार
छतरपुर के बस स्टैण्ड क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने करीब 250 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही शासकीय शराब का स्त्रोत खोजने के लिए कई स्थानों पर जांच की है।
विज्ञापन
250 पेटी अवैध शराब जब्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार और आबकारी वेयर हाउस प्रभारी SE सेमिल की मिली भगत से वेयर हाउस से शराब निकाली गई थी, पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बीती रात छतरपुर के बस स्टैण्ड क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने करीब 250 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही शासकीय शराब का स्त्रोत खोजने के लिए कई स्थानों पर जांच की।
मामले में कोतवाली टीआई अनूप यादव के नेतृत्व में एक टीम ने छतरपुर के महोबा रोड ग्राम टड़ेरा के पास स्थित शासकीय वेयर हाउस पर भी जांच-पड़ताल करते हुए यहां के स्टॉक को चेक किया। पुलिस को संदेह है कि सरकारी वेयर हाउस से ही यह शराब अवैध रूप से निकाली गई थी। हालांकि फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है। बता दें, पुलिस के द्वारा बस स्टैण्ड के शासकीय ठेके के सामने से एक गाड़ी शराब पकड़ी गई थी। पुलिस ने जब इस गाड़ी के दस्तावेज जांचे तो पता लगा कि गाड़ी में 210 पेटी शराब के परिवहन की अनुमति है, लेकिन गाड़ी में 468 पेटी शराब रखी हुई थी। मामले में गाड़ी के चालक पर धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
आबकारी विभाग के वेयर हाउस के प्रबंधक ने अपने ऊपर लग रहे सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके द्वारा 210 पेटी का अनुमति पत्र जारी किया गया था, लेकिन गाड़ी में शराब अधिक कैसे हो गई उन्हें जानकारी नहीं है।