फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur MP News: District Hospital gets automatic mobile x-ray machine, to be inaugurated on Thursday

Chhatarpur News: जिला अस्पताल को मिली ऑटोमेटिक मोबाइल एक्स-रे मशीन, कलेक्टर करेंगे लोकार्पण

Thu, 06 Jan 2022 04:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 06 Jan 2022 04:00 PM IST
सार

छतरपुर जिला अस्पताल को ऑटोमेटिक मोबाइल एक्स-रे मशीन की सौगात मिली है। इससे मरीजों को समस्याओं से निजात मिलेगी। इसका लोकार्पण कलेक्टर करेंगे।  

विज्ञापन
Chhatarpur MP News: District Hospital gets automatic mobile x-ray machine, to be inaugurated on Thursday
Chhatarpur news in hindi - फोटो : social media

विस्तार

जो काम मंत्री, विधायक, उधोगपति और समाजसेवी न कर सके वह काम छतरपुर की एक बेटी ने कर दिखाया है। शहर की ही बेटी दीपाली दत्त चतुर्वेदी ने जिला चिकित्सालय को एक ऑटोमेटिक मोबाइल एक्स-रे मशीन दान दी है। इससे गंभीर मरीजों को एक्स-रे रूम तक नहीं जाना होगा और उनका उनके बिस्तर पर ही एक्स-रे लिया जा सकेगा। 
विज्ञापन


छतरपुर जिला अस्पताल के एक्सप्रेस रूम में इस नई ऑटोमेटिक मोबाइल एक्स रे-मशीन को रखा गया है। दीपाली इससे पहले कोरोना काल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें भी जिला चिकित्सालय में दान दे चुकी है। दरअसल, उसी दौरान तत्कालीन कलेक्टर शीलेंद्र सिंह की मौजूदगी में मोबाइल एक्स-रे मशीन की जरूरत बताई गई थी। तब दीपाली ने भरोसा दिलाया था कि वह जल्द ही इस मशीन को अस्पताल में उपलब्ध कराएगी। अपने वादे को पूरा करते हुए उन्होंने यह मशीन अस्पताल को दान दी है। इस मशीन का लोकार्पण 6 जनवरी की शाम कलेक्टर संदीप जी.आर. और दीपाली की मौजूदगी में किया जाएगा। 
विज्ञापन


दीपाली दत्त चतुर्वेदी विजन आईएएस की डायरेक्टर हैं। खुद दिल्ली में रहती हैं। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में दीपाली के पिता डॉ. एसडी चतुर्वेदी प्राध्यापक हैं। दीपाली ने खुद भी शुरुआती शिक्षा छतरपुर में ही ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed