{"_id":"623432df04100c51ff7db739","slug":"chhatarpur-masked-bike-riders-shot-the-youth-in-the-leg-admitted-to-the-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: नकाबपोश बाइक सवारों ने युवक को पैर में मारी गोली, घायल को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: नकाबपोश बाइक सवारों ने युवक को पैर में मारी गोली, घायल को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
Fri, 18 Mar 2022 12:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:51 PM IST
सार
छतरपुर में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। युवक घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकला था इसी दौरान नकाबपोश हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। युवक के पैर में गोली मारी गई है उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नए मोहल्ले चौराहे का है। यहां एजाज खान (पिता शेख सत्तार खान उम्र 25 वर्षीय) ने बताया कि वह देर शाम खाना खाकर अपने घर से बाहर टहलने निकला था, तभी 2 नकाबपोश बाइक सवारों ने आकर उसे गोली मार दी और भाग निकले। घायल युवक ने किसी से भी आपसी रंजिश होने से इंकार किया है।
उसके बांए पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। युवक के परिजन और साथी उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पर फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
उसके बांए पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। युवक के परिजन और साथी उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पर फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
