फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhatarpur jyoti chaurasia murder husband friend arrested amaltas colony

दिनदहाड़े कत्ल: महिला पर हथियारों से हमला, कटा गला लेकर यहां-वहां भागी; पति ने दोस्त के साथ मिलकर मार डाला

Fri, 02 Oct 2026 06:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 02 Oct 2026 06:16 PM IST
सार

छतरपुर की अमलतास कॉलोनी में ज्योति चौरसिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने करीब चार घंटे में उसके पति लखन जोशी और दोस्त सोनू कुशवाहा को महोबा से गिरफ्तार किया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। मकान के अंदर मृतका के 4 और 6 वर्षीय बच्चे सोते मिले।

विज्ञापन
chhatarpur jyoti chaurasia murder husband friend arrested amaltas colony
छतरपुर में महिला की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अमलतास कॉलोनी में शुक्रवार को महिला ज्योति चौरसिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने करीब चार घंटे के भीतर मृतका के पति लखन जोशी और उसके दोस्त सोनू कुशवाहा को पड़ोसी उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के नानोरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने महिला का बाइक से पीछा किया था और मौका पाकर उस पर हमला किया।
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर मकान सील कर दिया। टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए।
विज्ञापन


सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों से जुड़े अन्य साक्ष्यों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल हत्याकांड: केयरटेकर ने क्यों की रिटायर्ड आईएएस की हत्या? लूट या सुपारी किलिंग, जांच में जुटी पुलिस
 

chhatarpur jyoti chaurasia murder husband friend arrested amaltas colony
महिला पर हमले का वीडियो भी सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस टीम ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में मृतका के दो बच्चे सोते मिले। दोनों की उम्र करीब 4 और 6 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और अपने साथ ले गई।

बच्चों के कमरे को बाहर से बंद किए जाने को लेकर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि बच्चों को महिला ने बाहर जाते समय कमरे में बंद किया था या वारदात के बाद आरोपियों ने उन्हें अंदर बंद कर दिया था।

एक महीने पहले ही किराए के मकान में आई थी ज्योति
पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका ज्योति चौरसिया मूल रूप से महाराजपुर की रहने वाली थी। वह शहर के प्रांजल होटल में काम करती थी और अपने दोनों बच्चों के साथ करीब एक महीने पहले ही अमलतास कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आई थी।

पुलिस परिवार से जुड़े घटनाक्रमों और पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर हत्या की वजह और वारदात में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

अमलतास कॉलोनी में दूसरी हत्या से चिंता
अमलतास कॉलोनी क्षेत्र में करीब एक महीने के भीतर हत्या की यह दूसरी वारदात बताई जा रही है। इससे स्थानीय रहवासियों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी संबंध की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की पूरी वजह और वारदात का क्रम स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed