फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Girl Dies in Crash While Going to Grandmother’s Funeral, Bus Hits Taxi; Highway Blocked

छतरपुर: तेज रफ्तार बस ने टैक्सी को मारी टक्कर, नानी की अंत्येष्टि में जा रही मासूम की सड़क हादसे में मौत

Wed, 16 Sep 2026 01:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 16 Sep 2026 01:29 PM IST
सार

नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रही मासूम की टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 30 मिनट तक हाइवे जाम रखा।

विज्ञापन
Chhatarpur: Girl Dies in Crash While Going to Grandmother’s Funeral, Bus Hits Taxi; Highway Blocked
हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाइवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय से सटे हमा तिराहा के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में छतरपुर की ओर आ रही एक टैक्सी को गुरु कृपा कंपनी की यात्री बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टैक्सी में सवार एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रही थी। इसी दौरान हमा तिराहा के पास टैक्सी बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उमरिया: सड़क पर घायल पड़ा था शिक्षक, जननी चालक ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज शुरू होते ही थम गई सांसें
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम
हादसे में बच्ची की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब 30 मिनट तक हाइवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।

कोतवाली टीआई सतीश सिंह ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। नानी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रही बच्ची की रास्ते में ही मौत होने से परिवार में मातम पसरा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed