{"_id":"62750c016a0949029d0306b5","slug":"chhatarpur-excise-department-team-and-villagers-fight-both-of-them-accused-of-beating-each-other-now-police-is-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: आबकारी विभाग की टीम और ग्रामीणों में मारपीट, दोनों ने लगाए एक-दूसरे पर पीटने के आरोप, अब पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: आबकारी विभाग की टीम और ग्रामीणों में मारपीट, दोनों ने लगाए एक-दूसरे पर पीटने के आरोप, अब पुलिस कर रही जांच
Fri, 06 May 2022 05:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 06 May 2022 05:22 PM IST
सार
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुराकलां में आबकारी विभाग की टीम और ग्रामीणों में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया कि शराब पकड़ने गई 6 सदस्यीय आबकारी टीम ने लोगों को घर में घुसकर मारा तो घर के लोगों और बाप-बेटों ने मिलकर 6 सदस्यीय टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
धनीराम राय ने आबकारी विभाग टीम के विरुद्ध पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के ग्राम सूरजपुराकलां में आबकारी विभाग की टीम और ग्रामीणों में मारपीट हुई है। बताया गया कि शराब पकड़ने गई 6 सदस्यीय आबकारी टीम ने लोगों को घर में घुसकर मारा तो घर के लोगों और बाप-बेटों ने मिलकर 6 सदस्यीय टीम पर हमला कर दिया।
आबकारी टीम ने बताया कि एक ग्रामीण द्वारा गांव में अवैध शराब बेचने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई थी। विभाग तस्दीक करने मौके पर गया था और यह घटना हो गई। आबकारी टीम का कहना है उनके द्वारा बचाव करने में एक हमलावर घायल हो गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि, मंटू आदिवासी निवासी सूरजपुराकलां ने गांव में अवैध शराब बेचने की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि धनीराम राय द्वारा गांव में अवैध शराब बेची जा रही है। शिकायत की हकीकत जानने के लिए वे 6 सदस्यीय टीम के साथ सूरजपुरकलां गए थे। धनीराम राय से जब हम उसके घर में पूछताछ कर रहे थे, तभी उसके बेटे अरविंद्र राय ने गाली गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं लात-घूंसों व लाठी से मारपीट कर टीम पर हमला कर दिया। जितेन्द्र शर्मा के अनुसार, बचाव के दौरान जमीन में गिरने से धनीराम घायल हुआ है।
विज्ञापन
इस सबके बीच सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाला मंटू आदिवासी अब अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है और धनीराम राय व अरविंद्र राय के विरुद्ध बड़ामलहरा पुलिस थाना को एक लिखित आवेदन दिया। फरियादी ने आरोपियों से अपनी जान का खतरा बताया और सुरक्षा की मांग की है।
दोनों पक्ष पहुंचे थाने
धनीराम राय निवासी सूरजपुराकलां ने बताया कि, आबकारी विभाग की टीम शराब पकड़ने गई थी। घर की तलाशी के बाद शराब बरामद नहीं हुई। बौखलाकर जितेंद्र शर्मा सब इंस्पेक्टर आबकारी विभाग छतरपुर ने छ: सदस्यीय टीम के साथ मिलकर मारपीट की जिससे सिर से खून बहने लगा। मारपीट में शरीर के अन्य हिस्सों में भी कई चोटें आई हैं। घटना में अरविंद्र राय के जांघ में भी मारपीट के निशान हैं। घटना के बाद घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडामलहरा में इलाज कराया गया है। धनीराम राय ने आबकारी विभाग टीम के विरुद्ध पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया है। वहीं बड़ामलहरा थाना पुलिस ने फरियादी जितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट पर धनीराम राय व उसके बेटे अरविंद राय के विरुद्ध धारा 186, 353, 294, 323 आईपीसी अंतर्गत मामला दर्ज किया है।