फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: District got gift of mobile van, now no need to wait for RTPCR report

छतरपुर: जिले को मिली RT-PCR मोबाइल वैन की सौगात, अब जांच रिपोर्ट के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Wed, 09 Feb 2022 05:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 05:33 PM IST
सार

छतरपुर जिले को RT-PCR मोबाइल वैन की सौगात मिली है, जिसका फायदा बुंदेलखंड के 4 से 5 गांवों को हो रहा है। लोगों को अब RT-PCR रिपोर्ट के लिए 3,4 दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, महज 8 से 12 घंटों में जांच रिपोर्ट मिल सकेगी।

विज्ञापन
Chhatarpur: District got gift of mobile van, now no need to wait for RTPCR report
छतरपुर को मिली RT-PCR वैन की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में अब लोगों को कोरोना जांच कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले को RT-PCR मोबाइल वैन की सौगात मिली है, जिसका फायदा बुंदेलखंड के 5 जिलों को होगा। लोगों को अब कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा अब जांच के महज 8 से 12 घंटों के भीतर ही जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। वहीं लक्षण पाए जाने पर त्वरित चिकित्सा सुविधा भी मिल सकेगा।  
विज्ञापन


वैन इंचार्ज डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि वैन एक निजी कंपनी के माध्यम से सरकारी अनुबंध पर संचालित है, जिसमें छतरपुर जिले को भी लिया गया है, अब पीड़ित मरीजों को जांच की सुविधा के साथ ही शीघ्र चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कोविड-19 RT-PCR मोबाइल वैन ऐजिलिटी डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चलाई जा रही है। मध्य प्रदेश में कुल तीन वैन हैं, जो कि जबलपुर शहडोल और छतरपुर में संचालित हो रही हैं। इनकी क्षमता 7 हजार जांचों की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोबाइल RTPCR वैन आस-पास के 4 से 5 जिले कवर करती है, जिसमें छतरपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी शामिल हैं। पहले सैंपल जांच के लिए सागर मेडिकल भेजे जाते थे, वे अब छतरपुर में मोबाइल वैन में भेजे जा रहे हैं। जांच का रिजल्ट आने में पहले लोगों को 3 से 4 दिन तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब लोगों को कुछ ही घंटों में रिपोर्ट मिल जाती है। जल्दी रिपोर्ट मिलने से जहां संक्रमित व्यक्ति ज्यादा लोगों के संपर्क में नहीं आ पाता वहीं उसे समय पर इलाज मिल जाता है।  


आरटीपीसीआर वैन के जरिए एक दिन में  7 हजार लोगों की सैंपल जांच की जा सकती है। वर्तमान में हर दिन 35 सौ जांचें रोजाना की जा रही हैं। वैन के आने से सागर में जांचों का वर्कलोड कम हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed