फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Dispute between brothers over installment deposit, for not paying money, entered the house and hit the younger brother with sticks

Chhatarpur: किस्त जमा करने को लेकर भाइयों में विवाद, पैसे न देने पर छोटे भाई को घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारा

Mon, 06 Jun 2022 03:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 03:19 PM IST
सार

छतरपुर में बैंक की किस्त चुकाने को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद और मारपीट हो गई। पैसे मांगने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीट दिया। फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Dispute between brothers over installment deposit, for not paying money, entered the house and hit the younger brother with sticks
किस्त की बात को लेकर दो भाइयों में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में बैंक की किस्त चुकाने को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद और मारपीट हो गई। पैसे मांगने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीट दिया। घटना के बाद पीड़ित को उसकी पत्नी और बच्चों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बायपास मार्ग की है। 37 वर्षीय मातादीन कुशवाहा को उसके बड़े भाई सुंदर कुशवाहा ने घर में घुसकर लाठी डंडों से जमकर मारा। घायल की पत्नी ने बताया कि जेठ सुंदर हमारे घर आया और कहने लगा कि बैंक से फायनेंस ट्रैक्टर की किस्त देना है, जिसके लिये पैसे दे दो, तो छोटे भाई ने मना कर दिया कि हमारे पास पैसे नहीं हैं और अगर हैं भी तो हम क्यों दें ट्रैक्टर तुम्हारा है, तुम उसके मालिक। हम क्यों दें, इस बात को लेकर बड़ा भाई जबरदस्ती करने लगा तो, उसने विरोध किया, जिसको लेकर उसने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर दी, मामले की थाने में रिपोर्ट कर दी है तो वहीं, भाई वारदात करके फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed