फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur Crime News: Married woman scorched, husband accused of setting fire by pouring kerosene

Chhatarpur Crime News: विवाहिता झुलसी, पति पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने के आरोप

Sun, 06 Feb 2022 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 06:32 PM IST
सार

छतरपुर में एक विवाहिता के आग से जलने का मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। पति पर जलाने के आरोप लग रहे हैं। पति ने आरोपों से इनकार किया है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur Crime News: Married woman scorched, husband accused of setting fire by pouring kerosene
महिला पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में घरेलू विवाद में महिला की जान पर बन आई। महिला का आरोप है कि उसे पति ने जलाकर मारने की कोशिश की है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। पति ने आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सरानी गांव की है, जहां की 25 वर्षीय महिला रेखा अहिरवार की शादी 4-5 साल पहले सरानी गांव के अर्जुन अहिरवार से हुई थी। उनका 4 साल का बच्चा भी है। बच्चा छोटा होने की वजह से उसे संभालना होता है। रेखा ने बताया कि रविवार को उसने अपने पति से कहा कि वह शौच के लिए बाहर जा रही है तो तुम बच्चे को देखे रहना, जिस पर पति बहस करने लगा और बच्चे को मारने लगा तो मैंने बच्चे का बचाव किया तो वह मुझे भी मारने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने मुझ पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन

 
पति बोला झूठ बोल रही पत्नी
मामले में पति अर्जुन का कहना है कि मेरी पत्नी झूठ बोल रही है। उसने ही खुद आग लगाई है। उसे अपनी और अपने बच्चे का जरा भी ख्याल नहीं है। वह तो ऊपर वाला ही जानता है सच्चाई क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर्स की मानें तो महिला इस हादसे में 50% से ज्यादा जल गई है, जिसका इलाज किया जा रहा है। मामले में छतरपुर तहसीलदार अभिनव शर्मा ने महिला के बयान ले लिए हैं। महिला के बयानों के आधार पर जांच और कार्रवाई जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed