{"_id":"6221e4551532714f9533f990","slug":"chhatarpur-controversy-over-buying-goats-fatal-attack-on-woman-complaint-in-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: बकरियां खरीदने की बात पर विवाद, महिला पर जानलेवा हमला, एसपी ऑफिस में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: बकरियां खरीदने की बात पर विवाद, महिला पर जानलेवा हमला, एसपी ऑफिस में की शिकायत
Fri, 04 Mar 2022 03:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 04 Mar 2022 03:35 PM IST
सार
छतरपुर में बकरियां खरीदने की बात पर एक महिला पर जानलेवा हमले करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बेटे को भी पीटा गया। पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया है।
छतरपुर में बकरियों को बचाने गई महिला और उसके बेटे पर हमला किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में महिला पर जानलेवा हमला किया गया, उसके बेटे को भी पीटा गया। वे दोनों बकरियों को लाठियों से पीट रहे लोगों को रोक रहे थे। पीड़ित महिला ने पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।
जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा का है। 55 वर्षीय महिला गोमती अठया बकरी पालन कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। गोमती का आरोप है कि गांव का ही रामकुमार और ऋषि जबरन उसकी बकरियां खरीदना चाहता है। मना करने के बाबजूद वे घर आए और जबरन बकरियां ले जाने लगे, हमने मना किया तो बकरियों को चाकू-डंडों से पीटने की धमकी देने लगा। फिर भी बात नहीं बनी तो लाठियों से बकरियों को पीटने लगा। मैंने और मेरे बेटे ने बकरियों को बचाया तो दोनों ने चाकू, लाठी, डंडों से हम पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू मेरे सिर और गर्दन पर लगा है। हाथ और पैर में भी चोटें हैं। आरोपियों ने हमें तब तक पीटा, जब तक हम बेहोश नहीं हो गए। हमें लहूलुहान छोड़कर आरोपी चले गए। होश आने पर पुलिस थाने पहुंचे। एफआईआर की।
महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी बराबर हमें और हमारी बकरियों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे हम छतरपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं। हमें, हमारे परिवार और बकरियों को जान का खतरा बना हुआ है, हमें उससे बचाओ।
विज्ञापन