{"_id":"624fb5f14e5c9006e75f4440","slug":"chhatarpur-child-playing-with-mobile-battery-injured-accident-happened-during-charging","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में ब्लास्ट: छतरपुर में मोबाइल बैटरी से खेल रहा बच्चा हुआ घायल, चार्जिंग के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में ब्लास्ट: छतरपुर में मोबाइल बैटरी से खेल रहा बच्चा हुआ घायल, चार्जिंग के दौरान हुआ हादसा
Fri, 08 Apr 2022 09:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:41 AM IST
सार
छतरपुर जिले में एक 8 साल का बच्चा मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा मोबाइल बैटरी से खेल रहा था, इसी दौरान उसने चार्ज करने के लिए बैटरी को चार्जर की जगह बिजली के तार से जोड़ दिया, जिससे बैटरी में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में एक 8 साल के बच्चे को मोबाइल बैटरी से खेलना भारी पड़ गया। बैटरी में ब्लास्ट होने से मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, बच्चे की आंख में गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है।
घटना सिटी कोतवाली थाना के नजरबाग इलाके की है। चिंटू खान का 8 साल का बच्चा इस्तखार खान मोबाइल की बैटरी से खेल रहा था। खेलते समय इतस्कार ने मोबाइल की बैटरी को चार्ज करने के लिए चार्जर न लगाकर डायरेक्ट बिजली के तार लगा दिए, डायरेक्ट पवार सप्लाई होने से बैटरी ब्लास्ट हो गई।
जिला अस्पताल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट जीएल अहिरवार ने बताया कि बच्चे की दाहिनी आँख में गंभीर चोट आई थी। जिसका इलाज यहां हो पाना संभव नहीं था, बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल रैफर किया गया है।
विज्ञापन
बच्चों को ऐसे हादसों से बचाने के लिए माता पिता को बच्चों को मोबाइल और इस तरह के उपकरणों से दूर रखना चाहिए। उन्हें बेफिजूल की क्रिएविटी करने से रोकें, ताकि वे इस तरह के हादसों का शिकार होने से बचें।