फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Chairs were thrashed by gharaatis and baraatis, the whole procession including the groom was beaten up

Chhatarpur: नाचने से रोका तो घराती और बरातियों में चली कुर्सियां, दूल्हे सहित पूरी बरात पिटी

Wed, 15 Jun 2022 04:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 04:27 PM IST
सार

छतरपुर में मामूली बात हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। बरातियों और लड़कीवालों में जमकर मारपीट हुई। शादी टूटने तक बात पहुंच गई। अंत में समझाइश के बाद सब ठीक हो गया। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Chairs were thrashed by gharaatis and baraatis, the whole procession including the groom was beaten up
छतरपुर में विवाद के बाद एक-दूसरे को मारने के लिए कुर्सियां फेंकी गईं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में नाचने से रोकने की बात पर घरातियों और बरातियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर कुर्सियां फेंकी गई। आरोप है कि लड़कीवालों ने पूरी बरात को पीटा, दूल्हे तक को नहीं छोड़ा। पुलिस के आने के बाद भी मारपीट नहीं रुकी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला 12 जून का है। छतरपुर के बंजारा परिवार में शादी थी। टीकमगढ़ से एक बरात छतरपुर में पन्ना नाके, कलेक्टर बंगला के पास आई थी। शादी की रस्मों के बीत दुल्हन के घर की महिलाएं डांस कर रही थीं। काफी देर होने से बरातियों ने नाच-गाने को बंद कर शादी की रस्में पूरी करने को कहा, इससे लड़कीवाले पक्ष के लोग नाराज हो गए और उन्होंने डांस चालू रखा। जब नाच-गाना बंद नहीं हुआ तो नशे में चूर दूल्हे के भाई का सब्र जवाब दे गया। उसने मंडप के नीचे बज रहे म्यूजिक सिस्टम में लात दे मार दी। बातचीत विवाद में बदल गई। लड़कीवालों के हाथ में जो लगा, उसी से मारपीट की जाने लगी। सड़क किनारे गश्त कर रहे पुलिसवालों ने जब यह देखा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। सख्ती की, तब जाकर विवाद शांत हो सका।
विज्ञापन


इधर हंगामे के बाद दुल्हन सोनम के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे चंदू और उसके परिवार को बरात वापस ले जाने के लिए कहा। बढे़ बुजुर्गों ने दोनों पक्षों को समझाइश दी। सोनम के मां-बाप नहीं हैं। भाई-भाभी और समाज के लोगों ने उसकी शादी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed