फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Anti-social elements entered the restaurant. vandalized, employees were also beaten up on stopping

छतरपुर: रेस्टोरेंट में घुसे असामाजिक तत्व, तोड़फोड़ की; रोकने पर कर्मचारियों को भी पीटा

Mon, 21 Mar 2022 01:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Mar 2022 01:35 PM IST
सार

छतरपुर के एक रेस्टोरेंट में असामाजिक तत्वों में उत्पात मचाया। किसी बात पर नाराज होकर तोड़फोड़ कर दी। जब कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी पीट दिया। कर्मचारियों के मुताबिक 6-7 आरोपी थे, उन्होंने धमकाने के लिए हवाई फायर भी किया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Anti-social elements entered the restaurant. vandalized, employees were also beaten up on stopping
शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने होटल का मुआयना किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर के एक रेस्टोरेंट में असामाजिक तत्वों में उत्पात मचाया। किसी बात पर नाराज होकर तोड़फोड़ कर दी। जब कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी पीट दिया। कर्मचारियों के मुताबिक 6-7 आरोपी थे, उन्होंने धमकाने के लिए हवाई फायर भी किया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात को पूजा फैमिली रेस्टोरेंट में हुई है। बता दें कि छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना रोड पर स्थित पूजा फैमिली रेस्टोरेंट पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ कर मार-पीट करते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान लगभग आधा दर्जन लोगों ने रेस्टोरेंट कर्मचारिओ के साथ मार-पीट करते हुए तोड़-फोड़ की है। ऐसे आरोप कर्मचारियों ने लगाए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंची है और रेस्टोरेंट संचालक सहित कर्मचारियों के बयान लिए गए। बयानों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि फायरिंग को लेकर पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed