{"_id":"62ae8a16b1286d2842735d00","slug":"chhatarpur-103-candidates-of-15-wards-of-harpalpur-submitted-nominations-more-number-of-female-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: हरपालपुर के 15 वार्ड के 103 प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन, महिला उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: हरपालपुर के 15 वार्ड के 103 प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन, महिला उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा
Sun, 19 Jun 2022 07:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 19 Jun 2022 07:59 AM IST
सार
छतरपुर जिले की हरपालपुर नगर परिषद के 15 वार्डों के लिए शनिवार को नामांकन जमा करने के अंतिम दिन 49 अभ्यर्थियों ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया, कुल 103 फार्म जमा किए हुए।
विज्ञापन
हरपालपुर में अंतिम दिन 108 नामांकन हुए जमा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर जिले की हरपालपुर नगर परिषद के 15 वार्डों के लिए शनिवार को नामांकन जमा करने के अंतिम दिन 49 अभ्यर्थियों ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया, कुल 103 फार्म जमा किए हुए। रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार सुनीता ने बताया कि सोमवार को फार्मों की जांच होगी मंगलवार को जिन लोगों का अपना आवेदन वापस लेना है, उनकी वापसी एवं बुधवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे, जिसके लिए प्रशासन ने सारी व्यवस्था कर ली है।
अंतिम दिन नामांकन भरने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुटी। देर से जारी हुई भाजपा के उम्मीदवारों संशोधित तीसरी सूची में पार्षद के उम्मीदवारों को लेकर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वार्ड- 2, 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 के भाजपा उम्मीदवारों के नामों में बदलाव हुआ। जिसके बाद कुछ बागी भी नामांकन जमा करते नजर आये।
भाजपा पर आरोप लग रहे हैं कि वर्षों से पार्टी के सच्चे कार्यकर्ताओं की अनदेखी और युवा उम्मीदवारों को दरकिनार करते हुए अन्य एक गुट विशेष के लोगों को टिकट दिया गया। इसमें कुछ ऐसे नाम हैं जो कांग्रेस पार्टी के संगठन के पदों पर होते हुये भी भाजपा ने उनको पार्षद प्रत्याशी बनाया, जिसके लिए पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी यहीं स्थिति नजर आ रही है, जो लोग अध्यक्ष पद का सपना देख रहे थे अब वह एक की जगह दो वार्डों से अपने परिवार के लोगों को चुनाव लड़ा रहे हैं।