{"_id":"6444d2d24744e69d880d0e93","slug":"cheetah-pawan-was-tranquilized-from-shivpuri-cheetah-was-roaming-in-the-area-of-madhav-national-park-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cheetah: कूनो से भागे पवन को शिवपुरी से किया गया ट्रेंकुलाइज, सात दिन से माधव नेशनल पार्क के आसपास घूम रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cheetah: कूनो से भागे पवन को शिवपुरी से किया गया ट्रेंकुलाइज, सात दिन से माधव नेशनल पार्क के आसपास घूम रहा था
Sun, 23 Apr 2023 12:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:10 PM IST
सार
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से भागे पवन चीते को शनिवार शाम शिवपुरी से ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है। उसे वापस कूनो लाया गया है।
विज्ञापन
चीते पवन को किया गया ट्रेंकुलाइज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से भागे चीते ओबान यानि पवन को शनिवार को शिवपुरी जिले से ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है। चीते को पकड़ने के लिए कूनो नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम शिवपुरी जिले के छान गांव पहुंची थी, उसे अमोला थाना क्षेत्र के पास छान गांव से शाम करीब सात बजे ट्रेंकुलाइज करने के बाद कूनो नेशनल पार्क लाया गया है।
16 अप्रैल को ओबान नाम का चीता जिसे हाल ही में पवन नाम दिया गया है, कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकल कर शिवपुरी जिले की सीमा में प्रवेश कर गया था। वह सात दिनों से शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क सहित आसपास के कई गांवों में भ्रमण कर रहा था। चीते ने इन सात दिनों में चार हिरण, एक गाय के बछड़े सहित एक बकरी का शिकार भी किया था।