फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cheating on the pretext of marrying a beautiful girl in Biaora Rajgarh

MP News: लूट ले गई लुटेरी दुल्हन, शादी का झांसा देकर रुपये लेकर फरार

Sun, 04 Sep 2022 08:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 04 Sep 2022 08:21 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा में सुंदर लड़की दिखाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर सुंदर लड़की का फोटो दिखाकर शादी करने का झांसा दिया जाता है और कुछ रुपयों की मांग की जाती है। जैसे ही रुपये हाथ लगते हैं, बिचौलिए यानी कि दलाल रुपये लेकर फुर्र हो जाते हैं और दुल्हा, दुल्हन की इंतजार में ही रह जाता है।

विज्ञापन
Cheating on the pretext of marrying a beautiful girl in Biaora Rajgarh
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

बैतूल जिले की तर्ज पर अब राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भी लुटेरी दुल्हन सक्रिय हो चुकी हैं। दुल्हन के नाम पर बिचौलिए यानी कि दलाल पैदा हुए हैं, जो लोगों को चूना लगाने में जुटे हुए हैं। मलावर थाना क्षेत्र के जामी गांव के एक फरियादी को ऐसे ही एक मामले में सवा लाख रुपये का चूना लगा दिया गया, तभी से न दुल्हन मिली न ही बिचौलिए।

विज्ञापन


मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोर सिंह लोधा (22) निवासी जामी के साथ एक लाख 30 हजार रुपये की ठगी की गई। उसे एक लड़की का फोटो दिखाकर शादी कराने झांसा दिया गया। इसके लिए लक्ष्मीनारायण निवासी सुखजर और फुल सिंह निवासी तरेना ने यह सौदा तय किया था। भोपाल के रईस खान ने शादी करवाने का कहा। 25 मार्च 2022 को नकदी रुपये लेकर शादी का भरोसा दिलवाया, लेकिन न ही शादी कराई और न ही आज तक रुपये लौटाए।
विज्ञापन


रुपए मांगने गए तो विवाद करने पर उतारू हो गए, फोन पर भी धमका रहे हैं। कह रहे हैं, तुझसे जो बने कर ले नहीं देंगे रुपये। मोहर सिंह का कहना है, इस लेन-देन के दो लोग गवाह भी हैं। बावजूद इसके रुपये नहीं दे रहे। हमने परेशान होकर 22 जुलाई को थाने में रिपोर्ट लिखवाई, लेकिन पुलिस सहयोग नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर सिंह ने बताया, लड़की को दिखाने की बात चल रही थी, तो हमें भोपाल बुलाया गया। वहां मुझसे लड़की को मिलवाया गया। हम दोनों ऑटो में बैठे, कोई बातचीत इस दौरान हमारे बीच नहीं हुई। परिजनों को सिर्फ फोटो दिखाया गया था। इसके बाद मेरे परिजनों को दूसरे दिन बुलाया और दोनों ही बिचोलियों (फूल सिंह और लक्ष्मीनारायण) साथ गए और एक लाख 30 हजार रुपये भोपाल के रईस खान को दे दिए। इसके बाद से आज तक न रुपए लौटाए न ही वे खुद आए।


युवक के पिता रोशनलाल और रामलाल ललवंशी सहित अन्य ने मलावर पुलिस पर आरोप लगाया कि जानबूझकर हमें गुमराह कर रही है। थाना प्रभारी से कई बार निवेदन कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। तीन महीने से सिर्फ गुमराह करने का काम पुलिस कर रही है। परिजनों का कहना है, पुलिस को तमाम शिकायतें हम 22 जुलाई को ही कर चुके हैं, लेकिन जानबूझकर मामला अटका रखा है। दो लोगों को थाने बुलाया भी लेकिन उन्हें मिलीभगत कर छोड़ भी दिया। इधर, मलावर थाना प्रभारी का कहना है, मामले में साक्ष्य नहीं है, कोई ऐसा प्रमाण नहीं है जिससे एफआईआर दर्ज की जा सके। हम दिखवाते हैं, क्या कमी रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed