फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Cheating in Dewas: Jewelery became expensive due to the talk of thugs, a woman lost her hands with gold ornaments

देवास में ठगी: ठगों की बातों में आकर आभूषण चमकाना पड़ गया महंगा, सोने के आभूषणों से हाथ धो बैठी महिला

Fri, 10 Dec 2021 11:37 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 11:37 AM IST
सार

देवास. आभूषण चमकाने के नाम पर दो युवक एक महिला और उसकी नातिन को ठग गए। युवकों ने दोनों को बातों में उलझाया और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। पछताते हुए महिला और नातिन पुलिस के पास पहुंचीं। पुलिस को घटना बताई। 

विज्ञापन
Cheating in Dewas: Jewelery became expensive due to the talk of thugs, a woman lost her hands with gold ornaments
घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आभूषण चमकाने के नाम पर दो युवक एक महिला और उसकी नातिन को ठग गए। युवकों ने दोनों को बातों में उलझाया और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। पछताते हुए महिला और नातिन पुलिस के पास पहुंचीं। पुलिस को घटना बताई। 
विज्ञापन


मामला देवास के अलकापुरी क्षेत्र का है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अलकापुरी निवासी रेशम वर्मा (70) अपने घर पर थीं। उसकी नातिन नेहाली भी घर में बैठी थी। इसी दौरान दो युवक आए और बुजुर्ग महिला से बात करने लगे। उन्होंने बताया कि उनके पास एक पावडर है जिनसे सोने-चांदी के आभूषण चमक जाते हैं। युवकों ने कहा कि आपके गले में पहनी सोने की चेन और लड़की के कान में पहनी बाली को चमकाकर दिखा देते हैं। इतना कहकर उन्होंने गर्म पानी मांगा। नेहाली गर्म पानी करने घर के अंदर गई और अपनी नानी की सोने की चेन  व खुद के कान की बाली युवकों को दे गईं। जब तक वह पानी गर्म करके लौटी तब तक दोनों युवक भाग गए थे। घबराई युवती व उसकी नानी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी ली। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


तांबा और चांदी साफ करके दिखाई
नेहाली के अनुसार दो लोग घर आए थे। उन्होंने पीतल और तांबा साफ करने को कहा। तांबे का बर्तन साफ करके दिखाया। नानी भी वहीं खड़ी थी। बाद में चांदी की पायल भी साफ करके दिखाई। इसके बाद कहा कि सोने की बाली साफ कर देंगे और एक लिक्विड दिया। इसे साफ करने के लिए गर्म पानी लाने की बात कही। प्लास्टिक की डिब्बी में सोने की चेन और बाली रख दी और गर्म पानी करने चली गई। वापस आई तब तक दोनों भाग चुके थे। सोने की चेन व कान की बाली का वजन लगभग तीन तोला था। इस मामले में सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed