फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chandrayaan-3: Tarun Singh of Rewa has played a special role in Mission Chandrayaan-3

Chandrayaan-3: मिशन चंद्रयान-3 में एमपी के बेटे ने निभाई है अहम भूमिका, इसरो ने सौंपी थी ये बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 24 Aug 2023 11:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 11:16 AM IST
सार

Chandrayaan-3: मिशन चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मिशन में करीब 700 वैज्ञानिकों की बड़ी टीम शामिल थी, इस टीम का हिस्सा मध्यप्रदेश के रीवा जिले के तरुण सिंह भी थे। इसरो ने उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।

विज्ञापन
Chandrayaan-3: Tarun Singh of Rewa has played a special role in Mission Chandrayaan-3
चंद्रयान 3 में रीवा के लाल तरुण सिंह ने निभाई है खास भूमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन चंद्रयान-3 में विक्रम लैंडर ने सफलता पूर्वक चांद पर उतर कर इतिहास रच दिया है। समूचा विश्व अब ISRO के वैज्ञानिकों का लोहा मान रहा है। चंद्रयान-3 में विक्रम लैंडर के सफल लैंडिग से दुनिया भर के देश भारत को बधाई दे रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े मिशन चंद्रयान-3 में रीवा के एक लाल का कमाल भी शामिल है, जिसका नाम तरुण सिंह है। तरुण सीनियर साइंटिस्ट हैं जो कि ISRO में पदस्थ हैं। इनकी निगरानी में मिशन चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगाया गया कैमरा डाटा कोड के जरिए चांद की तस्वीरें ISRO को भेजेगा। 
विज्ञापन


रीवा के तरुण सिंह ने बढ़ाया प्रदेश का मान
रीवा के रहने वाले तरुण सिंह की उपलब्धि से पूरा विंध्य और रीवा खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ISRO के सीनियर वैज्ञानिकों में से एक तरुण सिंह रीवा के छोटे से गांव इटौरा गढ़ के रहने वाले हैं। यहीं पर तरुण ने अपना बचपन बिताया और अब बड़े होकर ISRO में बतौर साइंटिस्ट  अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


सैनिक स्कूल से की है पढ़ाई
तरुण सिंह के पिता दिलराज सिंह शिक्षक थे। तरुण सिंह आठ भाइयों में सातवें नंबर के हैं। उनके बड़े भाई शिक्षक विनोद सिंह ने तरुण की परवरिश की। तरुण सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही प्राप्त की। इसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल रीवा से की। फिर इन्दौर SGSITS से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इंजीनियरिंग करने के बाद तरुण सिंह ISRO से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ISRO ने तरुण को सौंपी थी ये जिम्मेदारी
15 वर्ष पहले तरुण सिंह की ज्वाइनिंग तिरुवंतपुरम में हुई, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने अहमदाबाद में अपना तबादला कराया। पिछले चार वर्षों से अहमदाबाद में तरुण सिंह चंद्रयान-3 के मिशन में काम कर रहे थे। मिशन चंद्रयान-3 में ISRO ने तरुण सिंह को पेलोड क्वालिटी इंश्योरेंस की जिम्मेदारी सौंपी थी। मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगाया गया कैमरा जो चंद्रमा की तस्वीरें खींच कर डाटा कोड के जरिए ISRO को भेजेगा। यह पूरा कार्य तरुण सिंह की निगरानी में होगा।

बड़े भाई ने की है परवरिश
तरुण के बड़े भाई शिक्षक विनोद सिंह ने तरुण की परवरिश की और और पढ़ा लिखाकर इस काबिल बनाया। मिशन चंद्रयान- 3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार को जैसे ही चांद को छुआ और लैंडर में लगे कैमरे ने चांद के सतह की तस्वीरें भेजनी शुरू की, इसकी खबर लगते ही सीनियर साइंटिस्ट तरुण सिंह के बड़े भाई विनोद सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। छोटे भाई की इस उपलब्धि से बड़े भाई का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। छोटे भाई की इस उपलब्धि के बारे में सुनकर बड़े भाई विनोद सिंह अब खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। 


दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत
बता दें, चांद पर पहुंचने और फिर चांद के डार्क साइड यानी कि दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग करने वाला भारत अब विश्व का पहला देश बन गया है। मिशन चंद्रयान में बुधवार की शाम करीब 6:04 मिनट पर विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की इसके बाद इसरो ने चंद्रमा पर उतरते समय चंद्रयान-3 में लगे लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं। इसरो का कहना है कि Ch-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed