फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   central Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia reached gwalior, said that department is full ready against omicron variant of covid 19 

मध्य प्रदेश: ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोलें- ओमिक्रॉन से निपटने के लिए विभाग की पूरी तैयारी

Tue, 30 Nov 2021 11:36 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 11:36 PM IST
सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को ट्रांजिट दौरे पर ग्वालियर पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री का राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमान तल पर हर बार की तरह भावपूर्ण स्वागत किया गया।

विज्ञापन
central Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia reached gwalior, said that department is full ready against omicron variant of covid 19 
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

ग्वालियर आए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आश्वस्त किया कि नागरिक उड्डयन विभाग ने कोविड-19 के नए रूप ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी कर ली है। कार्यकर्ताओं के पारिवारिक आयोजनों में सम्मिलित होने एक दिन के दौरे पर मंगलवार को ग्वालियर आए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर संवाद माध्यमों से चर्चा करते हुए बताया कि ड्रोन तकनीक को मध्यप्रदेश में आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही काम प्रारंभ किए जाएंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को ट्रांजिट दौरे पर ग्वालियर पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री का राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमान तल पर हर बार की तरह भावपूर्ण स्वागत किया गया। विमानतल पर संवाद माध्यमों से चर्चा करते हुए सिंधिया ने ग्वालियर औऱ मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए सदा सक्रिय रहने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में ड्रोन संबंधी परिजनाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रदेश व ग्वालियर में उड़ानों की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि जल्द ही प्रदेश में ड्रोन संबंधी परिजनाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए रूप से ओमिक्रॉन  से सारी दुनिया में चिंता है। 
विज्ञापन


संवेदनशील माने जा रहे 12 देशों के यात्रियों की आवाजाही पर नजर
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग ने मंगलवार को नए वेरिएंट के लिए संवेदनशील माने जा रहे 12 देशों के यात्रियों की आवाजाही पर नज़र, सावधानी और निगरानी की जरूरत पर ज़ोर दिया। श्री सिंधिया ने बताया कि इससे देश की उड़ानों संबंधी प्रगति पर असर तो पड़ रहा है, लेकिन सावधानी भी जरूरी है। ज्ञातव्य है कि भारत ने हॉंगकॉंग, बोत्सवाना और इजराइल से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए सभी एयरपोर्ट्स को निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। राज्यों से कहा गया है कि वे दक्षिण अफ्रीका, हॉन्गकॉन्ग, बोत्सवाना और इजराइल से आने वाले यात्रियों की अच्छी तरह से जांच करें। किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed