फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Jain Temple Saint Beaten a Boy by Tying Him With a Rope in Madhya Pradesh News in Hindi

MP News: सागर में जैन मंदिर के ब्रह्मचारी ने बच्चे को रस्सी से बांधकर पीटा, बच्चा कहता रहा- प्लीज अंकल बचा लो

Sat, 10 Sep 2022 09:26 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Sep 2022 09:26 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में तथाकथित ब्रह्मचारी का एक मासूम बच्चे को निर्ममता पूर्वक बांधते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में किसी दूसरे व्यक्ति को देख बच्चा यह भी कहते सुनाई दे रहा है कि प्लीज अंकल बचा लीजिए। उसे कोई बचाने भी आता है, लेकिन वह निर्मम व्यक्ति रॉब झाड़कर उसे भगा देता है।
 

विज्ञापन
Sagar Jain Temple Saint Beaten a Boy by Tying Him With a Rope in Madhya Pradesh News in Hindi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

सागर जिले में 'अहिंसा परमो धर्म' का संदेश देने वाले जैन धर्म के ब्रह्मचारी किसी बच्चे की गलती पर तालिबानी सजा दे सकते हैं। ऐसी बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर आश्चर्य हो रहा है कि क्षमावाणी पर्व के दिन जैन मंदिर में एक बच्चे को रस्सी से बांधकर पीटा जा रहा है।

विज्ञापन


मामले में मोती नगर पुलिस थाना में आरोपी राकेश के खिलाफ बच्चे को जबरन बंधक बनाने, मारपीट करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है, बच्चा जैन मंदिर के बाहर खड़ा था। वहां मौजूद राकेश ब्रह्मचारी को बच्चे पर शक हुआ और उसने बच्चे को मंदिर प्रांगण में ले जाकर रस्सी से बांधकर पिटाई की।
विज्ञापन


सागर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में दो व्यक्ति एक बच्चे को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके हाथ में रस्सी बांधकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। बच्चा पास खड़े लोगों को चिल्ला-चिल्ला कर बचाने की विनती कर रहा है। लेकिन बच्चे को बचाने कोई नहीं आया है। जब इस वीडियो की हकीकत पता की गई, तो पता चला कि यह घटना शहर के मोती नगर थाना क्षेत्र के छोटा करीला स्थित सिद्धायतन जैन मंदिर का है, जिसमें मंदिर के तथाकथित ब्रह्मचारी बच्चे को मार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sagar Jain Temple Saint Beaten a Boy by Tying Him With a Rope in Madhya Pradesh News in Hindi
बच्चे की पिटाई करते हुए - फोटो : Social Media

मोती नगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बतायास, बच्चे के परिजनों ने आकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उनकी शिकायत पर आरोपी राकेश के खिलाफ बच्चे को बंधक बनाकर मारपीट करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बच्चा मंदिर के गेट के पास खड़ा था, किसी बात को लेकर आरोपी ने बच्चे को पकड़ कर मारपीट की और उस को बंधक बना लिया। अब जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश कर जेल में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed