{"_id":"629cb70df9e0564f4218750c","slug":"cbi-raid-in-itarsi-cbi-caught-railway-officer-taking-bribe-demanded-3-50-lakhs-to-confirm-the-peon-in-the-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI Raid in Itarsi: सीबीआई ने रेलवे के अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, चपरासी से नौकरी में पक्का करने मांगे थे 3.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI Raid in Itarsi: सीबीआई ने रेलवे के अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, चपरासी से नौकरी में पक्का करने मांगे थे 3.50 लाख
Sun, 05 Jun 2022 07:36 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 05 Jun 2022 07:36 PM IST
सार
सीबीआई ने पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारी अजय ताम्रकर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा। इटारसी में पदस्थ अधिकारी ने अपने बंगले पर तैनात चपरासी से नौकरी में पक्का करने 3.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
रिश्वत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम मध्य रेलवे जोन भोपाल मंडल के अधिकारी अजय ताम्रकर को सीबीआई ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। इटारसी में सीनियर डिवीजनल मेकेनिकल इंजीनियर डीजल के पद पर पदस्थ अजय ताम्रकर ने चपरासी को नौकरी में पक्का करने का लालच दिया था, बदले में 3.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई भोपाल की टीम को पश्चिम मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर डीजल अजय ताम्रकर के नौकरी में पक्का करने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। ताम्रकर अपने बंगले के चपरासी की नौकरी में पक्का करने 3.5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत को पुख्ता करने के बाद सीबीआई की टीम रविवार को इटारसी पहुंची। शाम 4 बजे शिकायकर्ता रिश्वत की पहली किश्त लेकर अजय ताम्रकर के बंगले पहुंचा, जहां सीबीआई ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। फिलहाल सीबीआई की कार्रवाई जारी है।