फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cbi lodges fir in namrata damor murder case

व्यापम : नम्रता डामोर मामले में सीबीआई ने दर्ज किया हत्या का केस

Fri, 17 Jul 2015 07:41 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 17 Jul 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
cbi lodges fir in namrata damor murder case

व्यापम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को तीन और एफआईआर दर्ज की है। इनमें एक एफआईआर इंदौर मेडिकल कॉलेज की छात्रा नम्रता डामोर की संदेहास्पद मौत के मामले में है।

विज्ञापन


इस केस में सीबीआई ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पीएमटी-2010 में हुई गड़बड़ी के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ भी दो एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नम्रता की मौत की घटना व्यापम घोटाले से जुड़ी मौतों का पहला मामला है जिसमें सीबीआई ने हत्या का केस दर्ज किया है।

2012 में मिली थी लाश

cbi lodges fir in namrata damor murder case

सात जनवरी 2012 को उज्जैन के पास रेलवे ट्रैक पर नम्रता डामोर की लाश पड़ी मिली थी। प्रारंभ में पुलिस ने इसे हत्या का प्रकरण माना था। हालांकि बाद में मेडिको लीगल संस्थान की रिपोर्ट पर आत्महत्या का मामला बताकर यह फाइल बंद कर दी गई।

नम्रता के पिता ने इसे हत्या का केस बताया था। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखे थे लेकिन उनकी मांग अनसुनी कर दी गई थी।

पत्रकार अक्षय सिंह की मौत भी नम्रता के मेघनगर स्थित घर पर हुई थी। अक्षय एक न्यूज चैनल के लिए व्यापम घोटाले की कवरेज के लिए मेघनगर गए थे।

जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने नम्रता के अलावा पत्रकार अक्षय सिंह, विजय पटेल, दीपक वर्मा और राजेन्द्र आर्य के मामले में झाबुआ, कांकेर, इंदौर व ग्वालियर पुलिस से केस की डायरी मांगी है। इन प्रकरणों में भी सीबीआई एफआईआर दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed