सीबीआई ने सैन्य कार्यालय में मारा छापा, 3 लाख की घूस लेते रंगेहाथ धरे गए अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सीबीआई की टीम ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस ( एमईएस) के दफ्तर पर बड़ी कार्रवाई की। इसके तहत सीबीआई ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में छापा मारा और दो अधिकारियों को 3 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसके अलावा सीबीआई ने उन अधिकारियों के पास से एक चेक भी बरामद किया।
बिल पास करने के लिए मांगी थी रिश्वत
सीबीआई के इस कार्रवाई के बाद एमईएस में हड़कंप मच गया। दोनों अधिकारियों पर सत्या एंड सन्स फर्नीचर से रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, गैसरिन इंजीनियर ने विभिन्न सैन्य कार्यालयों के फर्नीचर बनाने और मरम्मत का ठेका सत्या एंड सन्स को दिया था। जिसका बिल 10 लाख रुपए हुआ था। लेकिन बिल को पास करने के लिए ऑफिस बैरेक इंचार्ज सुजीत बैठा और स्टोर कीपर जयदीप शुक्ला ने कंपनी संचालक से 3 लाख 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। अफसरों ने अपनी हात ऐसी रखी थी कि उनके पास रिश्वत देने के अलावा और कोई चारा नहीं था।
कंपनी संचालक ने की थी सीबीआई में शिकायत
बैरेक इंचार्ज सुजीत बैठा और स्टोर कीपर जयदीप शुक्ला ठेकेदारों को रिश्वत देने के लिए परेशान कर रहे थे। कंपनी संचालक ने परेशान हो कर इस मामले की शिकायत सीबीआई में की थी। जिसके बाद सीबीआई ने रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई। सीबीआई ने दोनों अभियंताओं की बात अधिकारियों से कराई और आधे घंटे बाद गैरिसन इंजीनियरिंग कार्यालय वेस्ट एमईएस में दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। सीबीआई की टीम ने जबलपुर गैसरिन इंजीनियरिंग के अभियंता प्रदीप बैठा और जयदीप शुक्ला के पास से एक लाख रुपए नकद और दो लाख रुपए का चेक बरामद किया। इन आरोपियों को सीबीआई गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। इन आरोपियों के ऊपर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
