फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CBI action in Bhopal: GCST superintendent arrested taking bribe of Rs 2 lakh

भोपाल में सीबीआई की कार्रवाई: सीजीएसटी का सुपरिटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 21 Apr 2022 02:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Apr 2022 02:37 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में सीबीआई ने सीजीएसटी के सुपरिटेंडेंट अंकुर खंडेलवाल को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 1 करोड़ रुपये की जीएसटी रिकवरी को रफा-दफा करने के बदले व्यापारी से रिश्वत की मांग की गई थी।

विज्ञापन
CBI action in Bhopal: GCST superintendent arrested taking bribe of Rs 2 lakh
भोपाल सीजीएसटी सुपरिटेंडेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : Demo pic

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सीजीएसटी के सुपरिटेंडेंट अंकुर खंडेलवाल को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। 1 करोड़ रुपये की जीएसटी रिकवरी के मामले को रफा-दफा करने के बदले व्यापारी से रिश्वत की मांग की गई थी।
विज्ञापन

 
सीबीआई भोपाल को व्यापारी पीयूष ने शिकायत की थी। शिकायत में अरेरा हिल्स सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) के अधिकारियों ने उसके यहां जांच में 1 करोड़ रुपये की रिकवरी निकाली थी। जब उसने मामले को रफा-दफा करने की बात कही तो अधिकारियों ने 6 लाख रुपये देने पर रिकवरी को कम करने की बात कही। इस मामले की व्यापारी ने भोपाल सीबीआई को शिकायत कर दी।
विज्ञापन


बुधवार शाम को पीयूष सीजीएसटी के दो अधिकारी अंकुर खंडेलवाल और चेतन सक्सेना को रिश्वत के 2 लाख रुपये देने के लिए उनके ऑफिस के पास पहुंचा। यहां सीबीआई ने अंकुर खंडेलवाल को पकड़ लिया। इस बीच चेतन सक्सेना फरार हो गया। सीबीआई की टीम ने देर रात ही आरोपियों के घर ऑफिस पर छोपमारी की।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed