{"_id":"5faf07d78ebc3e9bae32c84c","slug":"case-filed-agianst-computer-baba-for-assault-of-panchayat-worker-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में कंप्यूटर बाबा पर अब पंचायत कर्मी से मारपीट का केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में कंप्यूटर बाबा पर अब पंचायत कर्मी से मारपीट का केस दर्ज
Sat, 14 Nov 2020 03:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इंदौर
एजेंसी, इंदौर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 14 Nov 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
computer baba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में कंप्यूटर बाबा के खिलाफ पंचायत कर्मी के साथ कथित तौर पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया, इंदौर में आश्रम में अवैध निर्माण ढहाने गई टीम के काम में बाधा डालने के आरोप में कंप्यूटर बाबा और उनके छह समर्थक फिलहाल जेल में बंद हैं। स्वयंभू कंप्यूटर बाबा के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्हें दोबारा से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
जेल में हुई दोबारा गिरफ्तारी, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया, गांधीनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव की पंचायत के सचिव ने कंप्यूटर बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि रविवार को अवैध निर्माण हटाने के दौरान टीम के साथ गए पंचायत के सदस्य के साथ बाबा व उनके समर्थकों ने मारपीट व गाली गलौज की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। सब डिविजन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त सत्र जज ने भी याचिका को खारिज कर दिया। कमलनाथ सरकार में कंप्यूटर बाबा को मंत्री का दर्जा प्राप्त था।
विज्ञापन
