{"_id":"5d76191f8ebc3e93d0283f2f","slug":"car-accident-near-a-village-in-sehore-on-bhopal-indore-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः सीहोर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः सीहोर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, एक लापता
Mon, 09 Sep 2019 03:10 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 09 Sep 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
सीहोर में सड़क हादसा
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक लापता बताया जा रहा है। घटना सीहोर के जता खेड़ा गांव के पास की है, जहां दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी और चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद चार शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि एक युवक का अब भी पता नहीं चल सका है। लापता युवक को ढूंढने के लिए पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखी है। लेकिन कई घंटों बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: 4 dead , one missing after the car they were travelling in met with an accident near a village in Sehore on Bhopal-Indore road, today. pic.twitter.com/FHd3cH8xwj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 9, 2019
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चारों युवक भोपाल के ही रहने वाले थे और आशिमा मॉल के सामने स्थित एक कार शोरूम में काम करते थे। ये युवक एक मीटिंग में शामिल होने के लिए इंदौर गए थे, जहां से लौटते वक्त यह जानलेवा हादसा हो गया और चारों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बचाव दल के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां चार युवकों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक की तलाश अब भी जारी है।
उफनती नदी पार कर रहे भाजयुमो नेता सहित दो लोग बहे, मौत
वहीं सिवनी मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर पुसेरा गांव के पास कार से उफनती बैनगंगा नदी पार कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक स्थानीय नेता सहित दो लोग वाहन सहित रविवार देर रात बह गये, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर सोमवार सुबह मिले हैं।
सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि मृतकों की पहचान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जय सनोडिया (34) एवं चंद्रशेखर सनोडिया (36) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त चंद्रशेखर कार चला रहा था और वे गाडरवारा गांव से सिवनी लौट रहे थे।
प्रतीक ने बताया कि उनकी कार घटना से करीब 50 मीटर दूरी पर मिली, जबकि दोनों के शव करीब 500 मीटर दूरी पर मिले हैं।
