फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   businessman took action against encroachment said now we will become terrorists and Naxalites

खरगोन: अतिक्रमण हटाया तो भड़क गए व्यापारी, बोले- अब हम बनेंगे आतंकी और नक्सली

Thu, 07 Jan 2021 07:13 PM IST
प्रियंका तिवारी न्न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 07 Jan 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
businessman took action against encroachment said now we will become terrorists and Naxalites
अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें व्यापारी आतंकवादी और नक्सली बनने की शपथ ले रहे हैं। साथ ही, प्रशासनिक अफसरों के घरों पर हमला करने की धमकी भी दे रहे हैं। दरअसल, पूरा मामला खरगोन में हुए अतिक्रमण से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि अफसरों ने अतिक्रमण हटाया तो व्यापारी भड़क गए और उन्होंने अजीब-ओ-गरीब शपथ ले ली। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ मुहिम' पर जताया विरोध
खरगोन जिले के भीकनगांव में नगर परिषद, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से 'अतिक्रमण हटाओ मुहिम' चलाया, जिसके तहत बुलडोजर से 4200 वर्ग फीट की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों ने इसका पुरजोर विरोध किया। उन्होंने शपथ लेते हुए कहा कि, आज हमारी वर्षों पुरानी दुकानों को गिरा गया है। हमें बेरोजगार किया गया है इसलिए हम शपथ लेते हैं कि अब हम आतंकवादी और नक्सली बनेंगे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करने की दी धमकी 
वीडियो में भीकनगांव के समाजसेवी और गौशाला प्रमुख अरविंद जायसवाल प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ दुकानदारों को आतंकवादी और नक्सलवादी बनने की शपथ दिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में 'अतिक्रमण हटाओ मुहिम' का विरोध कर रहे लोग ये कह रहे हैं कि वे प्रशासनिक अधिकारियों के घरों पर हमला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ 69 लाख की भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त
जानकारी के अनुसार बुधवार को भीकनगांव एसडीएम ओमनारायण सिंह, एसडीओपी प्रवीण उईके, थाना इंचार्ज जगदीश गोयल, सीएमओ मनोज गंगराड़े की टीम ने जिले के झिरन्या रोड़, छोटा चौराहा और जेतगड़ मार्ग की 32 व्यावसायिक दुकानों को ढहाया और एक करोड़ 69 लाख रुपये की करीब 4200 वर्ग फीट की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed