फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   buses will be made from vegetable waste, prime minister narendra modi will start

फल-सब्जियों के कचरे से बनेगा बसों का ईंधन, प्रधानमंत्री करेंगे शुरूआत

Thu, 21 Jun 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Thu, 21 Jun 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
buses will be made from vegetable waste, prime minister narendra modi will start

कचरे से मुक्ति के साथ इससे कमाई का संदेश देने वाले नवाचारी संयंत्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां 23 जून को औपचारिक शुरूआत करेंगे। राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में लगातार दूसरे साल अव्वल रहे शहर में इस संयंत्र के जरिये फल-सब्जियों के कचरे से बायो-सीएनजी बनायी जायेगी और फिर इस हरित ईंधन से लोक परिवहन वाहनों को दौड़ाया जायेगा।

विज्ञापन


इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के आयुक्त आशीष सिंह ने आज पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रधानमंत्री अपने एक दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के तहत स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित "शहरी विकास महोत्सव" में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह अन्य सरकारी योजना-परियोजनाओं के साथ फल-सब्जियों के कचरे से बायो-सीएनजी बनाने के संयंत्र का ई-उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईएमसी ने एक निजी कम्पनी की मदद से देवी अहिल्याबाई होलकर फल-सब्जी मंडी में शहर का पहला बायोमीथेनाइजेशन प्लांट लगाया है। इस संयंत्र के जरिये हर रोज फल-सब्जियों के 20 टन अपशिष्ट को 1,000 किलोग्राम बायो-सीएनजी में बदला जा सकता है। सिंह ने कहा,शुरूआत में हम अपनी 63 सिटी बसों (शहरी लोक परिवहन बस) में से करीब 15 बसों को बायो-सीएनजी से दौड़ायेंगे। फिलहाल इन बसों में सामान्य सीएनजी इस्तेमाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बायोमीथेनाइजेशन प्लांट चलाने वाली कंपनी से हुए अनुबंध के तहत आईएमसी को बायो-सीएनजी काफी रियायती मूल्य पर प्रदान की जायेगी और यह सामान्य सीएनजी के मुकाबले सस्ती पड़ेगी। नतीजतन स्थानीय निकाय के ईंधन बिल में कटौती होगी। लोक परिवहन बसों में हरित ईंधन के इस्तेमाल से पर्यावरण की भी हिफाजत होगी।

एक अनुमान के मुताबिक कोई 35 लाख की आबादी वाले इंदौर में हर रोज तकरीबन 1,100 टन कचरे का अलग-अलग तरीकों से सुरक्षित निपटारा किया जाता है. इसमें 650 टन गीला कचरा और 450 टन सूखा कचरा शामिल है।

इस बीच, मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री यहां 23 जून को आयोजित कार्यक्रम में "स्वच्छ सर्वेक्षण 2018" की अलग-अलग श्रेणियों में विजेता शहरों को पुरस्कृत भी करेंगे जिनमें मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल शामिल हैं। इसके साथ ही, वह अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत 4713.75 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न कार्यों का ई-लोकार्पण करेंगे।


अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शहरी लोक परिवहन योजना 'सूत्र सेवा' का शुभारंभ भी करेंगे। पहले चरण में इस किफायती बस सेवा के जरिये सूबे के 20 चुनिंदा शहरों को जोड़ा जायेगा। शुरूआत में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, छिन्दवाड़ा, गुना और भिण्ड से 127 बसों का संचालन किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed