{"_id":"609578e40149c721bc404ed8","slug":"buses-closed-madhya-pradesh-halts-operation-of-passenger-buses-from-neighbouring-states-till-may-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें बंद: मध्यप्रदेश ने 15 मई तक पड़ोसी राज्यों से यात्री बसों का संचालन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें बंद: मध्यप्रदेश ने 15 मई तक पड़ोसी राज्यों से यात्री बसों का संचालन रोका
Fri, 07 May 2021 10:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 07 May 2021 10:59 PM IST
सार
अब 15 मई तक न तो मध्य प्रदेश से कोई यात्री बस पड़ोसी राज्य जाएगी और न ही वहां से कोई यात्री बस आएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए शिवराज सरकार ने पड़ोसी राज्यों से यात्री बसों के संचालन को 15 मई तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अब उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से न तो कोई यात्री बस मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर पाएगी और न ही मप्र से कोई बस इन राज्यों में जाएगी। भोपाल में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के व्यापक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए पड़ोसी राज्यों से बसों की आवाजाही को पूरी तरह रोका गया है।
विज्ञापन
यह प्रतिबंध अभी सात मई तक था, लेकिन कोरोना कर्फ्यू की अवधि 15 मई तक बढ़ाए जाने के कारण बसों के परिवहन पर भी रोक बढ़ा दी गई है। अब 15 मई तक न तो मध्य प्रदेश से कोई यात्री बस पड़ोसी राज्य जाएगी और न ही वहां से कोई यात्री बस आएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंध का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
