{"_id":"672b1ee88c15b3c19b003d8b","slug":"mla-archana-chitnis-reached-the-fair-riding-on-a-bulldozer-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: महिला विधायक का अनोखा अंदाज, बुलडोजर पर सवार होकर मेला देखने पहुंचीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: महिला विधायक का अनोखा अंदाज, बुलडोजर पर सवार होकर मेला देखने पहुंचीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Wed, 06 Nov 2024 01:19 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:19 PM IST
सार
Burhanpur: विधायक अर्चना चिटनिस बुधवार को बुलडोजर पर सवार होकर मेला देखने पहुंचीं। उनके इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विधायक अर्चना चिटनिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस फोपनार में आयोजित मेले में पहुंची। जहां मेला स्थल पर पानी जमा होने के चलते विधायक जेसीबी पर सवार हो गईं। अपने समर्थकों के साथ विधायक ने जेसीबी पर सवार होकर नदी को पार कर मेला स्थल पर पहुंचीं और मेले का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के बाद बुरहानपुर के फोपनार क्षेत्र में पाड़ों की टक्कर एवं मेला आयोजित किया जाता है। जिसे देखने के लिए बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस फोपनार पहुंची थीं। लेकिन नदी में पानी होने के चलते वह जेसीबी पर सवार होकर मेला स्थल के मंच तक पहुंचीं। उनके इस अंदाज को देखकर लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब जमकर वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
