{"_id":"680f07560a6a51e2410df562","slug":"burhanpur-news-fire-broke-out-in-mahajan-colony-two-cows-and-buffaloes-died-and-six-calves-were-burnt-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: महाजन कॉलोनी में लगी आग, दो गाय और भैंस की मौत समेत छह बछड़े झुलसे, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: महाजन कॉलोनी में लगी आग, दो गाय और भैंस की मौत समेत छह बछड़े झुलसे, लाखों का नुकसान
Mon, 28 Apr 2025 10:13 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:13 AM IST
सार
Burhanpur Fire News: बुरहानपुर जिले की महाजन कॉलोनी में भीषण अग्निकांड की घटना हो गई। इस दौरान दो गाय और भैंस की मौत, जबकि छह बछड़े झुलस गए।
विज्ञापन
महाजन कॉलोनी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में बुरहानपुर के ग्राम मोहम्मदपुरा की महाजन कॉलोनी में स्थित पुरुषार्थी स्कूल के पास सोमवार को अचानक भीषण आग भड़क उठी। इस हृदय विदारक हादसे में 10 पशु आग की चपेट में आ गए। आग की विभीषिका में दो गायों और दो भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह बछड़े बुरी तरह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही विधायक अर्चना चिटनिस, कलेक्टर हर्ष सिंह, एसडीएम पल्लवी पौराणिक और तहसीलदार प्रवीण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फरहान की मोबाइल में मिले कई युवतियों के अश्लील वीडियो, इनकी प्रेमिकाओं की भूमिका संदिग्ध
विज्ञापन
विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रशासन घायलों के इलाज और पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए तत्पर है। उन्होंने ईश्वर से सभी घायल पशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: अपराध से नेक कामों की ओर अग्रसर होते ये तीन गांव, पहले 22 और अब 44 आरोपियों ने किया सरेंडर
