{"_id":"63cb7ad2cb59f45eac58ba99","slug":"burhanpur-vijayvargiya-s-entry-in-the-controversy-over-bageshwar-dham-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: बागेश्वर धाम पर उपजे विवाद में विजयवर्गीय की एंट्री, कहा- मुस्लिम स्थान पर तो कोई सवाल नहीं उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: बागेश्वर धाम पर उपजे विवाद में विजयवर्गीय की एंट्री, कहा- मुस्लिम स्थान पर तो कोई सवाल नहीं उठा
Sat, 21 Jan 2023 02:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 21 Jan 2023 02:18 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सांसद खेल महोत्सव के लिए बुरहानपुर पहु्ंचे थे। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कई मामलों पर बात की।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय सांसद खेल महोत्सव के लिए बुरहानपुर पहु्ंचे थे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्धि पा रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर उपजे विवाद पर लगातार सियासत जारी है। नेता-प्रतिपक्ष तक सवाल उठा चुके हैं। अब मामले में भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग सवाल कर रहे है उनकी सनातन धर्म के प्रति अनास्था है इसलिए ऐसे प्रशन उठा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सांसद खेल महोत्सव के लिए बुरहानपुर पहु्ंचे थे। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कई मामलों पर बात की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवाद में उनका कहना है कि मैंने उनका इंटरव्यू देखा है। उन्होंने कहा है कि मैं चमत्कार नहीं करता हूं। मुझे मेरे ईष्ट पर विश्वास है और मैं उन ईष्ट का नाम लेता हूं और लोगों की समस्या का हल होता है। विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसा सिर्फ धीरेंद्र शास्त्री महाराज तो कर नहीं रहे। जावरा (रतलाम) की हुसैन टेकरी पर भी लोग जाते हैं। वहां लोग नाचते कूदते हैं और ठीक होकर आते हैं। इसको लेकर को कभी किसी ने सवाल किया नहीं। धीरेंद्र जी के बारे जो लोग सवाल कर रहे हैं उनकी सनातन धर्म के प्रति अनास्था है इसलिए ऐसे प्रश्न उठा रहे हैं।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को प्रदेश के 19 नगरीय निकाय चुनाव के बारे में कहा है कि भाजपा जीतेगी। बीजेपी ने विकास किया था विकास किया है और विकास करेंगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कमलनाथ के तोप वाले बयान पर भी विजयवर्गीय ने कहा कि तोप नहीं हैं तो क्या हैं, वो बता दें। कुछ तो हैं, तभी कमलनाथ कुर्सी से सड़क पर आ गए। पूर्व सीएम उमाभारती ते चंबल में रेत खनन को लेकर किए ट्वीट पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा हि कोई भी गलत काम करें सरकार को उसके खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए और सरकार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
