{"_id":"6508241785b335d2f609770a","slug":"burhanpur-rain-dropped-the-prices-of-vegetables-farmers-were-forced-to-sell-tomatoes-for-rs-200-at-rs-200-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: बारिश ने गिराए सब्जियों के दाम, 200 में बिकने वाला टमाटर दो रुपये में बेचने को मजबूर हुए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: बारिश ने गिराए सब्जियों के दाम, 200 में बिकने वाला टमाटर दो रुपये में बेचने को मजबूर हुए किसान
Mon, 18 Sep 2023 04:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 18 Sep 2023 04:16 PM IST
सार
Burhanpur News: बुराहनपुर में भारी बारिश के चलते समय पर सब्जियों का उठाव नहीं हो पाया। वहीं, अब बारिश रुकने के बाद सब्जियों के दाम गिर गए हैं। 200 रुपये में बिकने वाला टमाटर किसान दो रुपये किलो में बेचने के मजबूर हैं।
विज्ञापन
किसानों ने मंडी में फेंका टमाटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुरहानपुर में 200 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर दो रुपये किलो बिक रहा है। जिसके चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है, तो वहीं, कृषि उपज मंडी प्रांगण में किसान टमाटर फेंक कर जा रहे हैं और मंडी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कृषि उपज मंडी में चारों तरफ गंदगी का आलम पसरा हुआ है। दरअसल मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में जारी तेज बारिश के चलते फल और सब्जी का उठाव नहीं था, तो वहीं अब 200 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर किसान दो रुपये किलो में बेचने के लिए मजबूर हैं।
इस संबंध में व्यापारियों का कहना है कि पिछले दिनों तेज बारिश के चलते किसानों का अधिक माल जमा हो गया और वह मंडी तक नहीं पहुंच पाया, जब इकट्ठा माल मंडी में आया तो टमाटर के दाम गिर गए 50 रुपये के रेट में भी टमाटर नहीं बिक पा रहा है, जिसके चलते किसान अब अपने टमाटर फेंकने के लिए मजबूर हो रहे हैं, किसानों को टमाटर के उचित दाम नहीं मिलने के चलते आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ रहा है।
तो वहीं, मंडी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बारिश के बाद खुली कृषि उपज मंडी प्रांगण में चारों तरफ गंदगी का अंबार पसरा हुआ है। यहां पर व्यापारी और किसानों का खड़े रह पाना भी मुश्किल हो रहा है। व्यापारी और किसानों ने मांग की है कि शीघ्र ही कृषि उपज मंडी की साफ सफाई कर उसे व्यवस्थित किया जाए।