{"_id":"65217bc0a76c46af3f0b400b","slug":"burhanpur-police-arrested-accused-absconding-for-six-years-from-jalgaon-maharashtra-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: पुलिस ने छह साल से फरार आरोपी को जलगांव महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार; एनआई एक्ट में है स्थाई वारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: पुलिस ने छह साल से फरार आरोपी को जलगांव महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार; एनआई एक्ट में है स्थाई वारंटी
Sat, 07 Oct 2023 09:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:10 PM IST
सार
आरोपी धारा 138 एनआईएक्ट (निगोशिएबल इंस्ट्रमेंट एक्ट) में स्थाई वारंटी था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में टीम ने छह साल पुराने मामले में की कार्रवाई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुरहानपुर पुलिस विशेष टीम ने वर्ष 2017 के प्रकरण के एक स्थाई वारंटी को जलगांव महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी धारा 138 एनआईएक्ट (निगोशिएबल इंस्ट्रमेंट एक्ट) में स्थाई वारंटी था।
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर बुरहानपुर पुलिस लगतार आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास में जुटी हुई है। छह साल पहले 2017 के मामले में स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था। साथ ही एक विशेष टीम का गठन भी किया गया था।
टीम के गठन के बाद से ही वारंटी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए छह साल पुराने के इस मामले में स्थायी वारंटी मोह. मुस्तकिम पिता मोह. युनुस, उम्र 33 साल को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। वारंटी मिल्लत नगर, तहसील यावल, जिला जलगांव, महाराष्ट्र का रहने वाला है। टीम में शामिल उप निरी. रामेश्वर बकोरिया, प्र.आर. हीरालाल काजले, आर. प्रशांत राऊत, आर. रिजवान कुरैशी, सायबर सेल आर. दुर्गेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।