फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News A miscreant tried to rob a gift center in a posh colony

Burhanpur News: पॉश कॉलोनी में गिफ्ट सेंटर पर आया बदमाश, लूट का प्रयास करते हुए दुकानदार पर किया हमला

Fri, 12 Jan 2024 11:18 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 11:18 AM IST
सार

बुरहानपुर की सबसे पॉश इंदिरा कॉलोनी में गुरुवार देर शाम गिफ्ट सेंटर पर अज्ञात बदमाश ने दुकान संचालक पर हमला कर दिया। फिलहाल, बदमाश के लूट का प्रयास असफल रहा।

विज्ञापन
Burhanpur News A miscreant tried to rob a gift center in a posh colony
दुकान में घुसकर लूट का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर की सबसे पॉश इंदिरा कॉलोनी स्थित एक गिफ्ट सेंटर पर गुरुवार रात नौ बजे के आसपास एक अज्ञात बदमाश ने लूट की नीयत से दुकान संचालक पर धारदार कटर से हमले का असफल प्रयास किया। अज्ञात बदमाश की पूरी करतूत गिफ्ट सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, अज्ञात बदमाश ग्राहक बनकर आया। सर्दी के चलते मुंह पर मफलर ओढे हुआ था। पहले बदमाश ने ग्राहक बनने का बहाना करते हुए गिफ्ट सेंटर में गिफ्ट देखने का नाटक किया। संचालक को बदमाश पर थोड़ा शक जरूर हुआ और दुकान संचालक भी अलर्ट हो गया। जैसे ही बदमाश ने दुकान संचालक पर धारदार कटर से हमला करने का प्रयास किया, वैसे ही दुकानदार ने अपना मुंह पीछे किया और उसका मुकाबला किया। उसके बाद बदमाश भाग खड़ा हुआ, बदमाश जिस बाइक से वारदात करने के लिए आया था, वह बाइक भी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लालबाग पुलिस ने बाइक जब्त कर दुकानदार की शिकायत पर और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गिफ्ट सेंटर संचालक राकेश रामचंदानी ने बताया, हमेशा वह अपनी दुकान जल्दी बंद कर देते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से शादी पार्टी का सीजन होने के चलते ग्राहक के कारण दुकान थोड़ी देरी से बंद कर रहे हैं। रात नौ बजे वह दुकान में अकेले थे कि अचानक एक युवक ग्राहक बनकर उनके शॉप पर आया और गिफ्ट सामान्य ग्राहकों की तरह पसंद करने लगा। सर्दी का मौसम होने के चलते युवक ने चेहरे पर मफलर डाले रखा था। लेकिन मुझे उस पर थोड़ा शक हुआ, तभी मैंने भी अपने डिफेंस की तैयारी कर ली। जब बदमाश उधर गिफ्ट पसंद कर रहा था, तभी मैंने भी डंडा अपने पास रख लिया। गिफ्ट पसंद करने के बाद बदमाश युवक उस तरफ आया और एक धारादार कटर से उस पर हमला करने का प्रयास कि मैंने अपना चेहरा बचाया और उसके पीछे लपका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार राकेश रामचंदानी ने बताया, यह पूरी घटना उसकी दुकान और दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गया। अज्ञात बदमाश पर जैसे ही उसने अपने बचाव में डंडे से मारने की कोशिश की पहले तो बदमाश ने भागने का नाटक किया, उसके बाद बदमाश दोबारा लौटा फिर मैंने उसका मुकाबला किया और उसे दुकान से भगाया। इस दौरान उनके एक परिचित अपने पालतु कुत्ते को टहलाते हुए उनकी दुकान पर पहुंच गए थे। इस दौरान बदमाश जिस बाइक से वारदात करने आया था, वह मौके पर ही छोड़कर भाग गया। घटना के बाद रहवासियों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना को सुनने के बाद रहवासियों में काफी दहशत है। 


रहवासियों के साथ पीड़ित दुकान संचालक राकेश रामचंदानी पुलिस थाना लालबाग पहुंचे और पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर उसकी शिकायत पर अज्ञात बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी पर बदमाश के हुलिए की जानकारी अपने खबरी नेटवर्क को दे दी है। पुलिस जल्द ही अज्ञात बदमाश को तलाश करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed