फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bullying in Rajgarh: Two people brutally beat the young man with a belt, made a video by getting clothes off on the road

राजगढ़ में दबंगई: दो लोगों ने युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीटा, बीच सड़क पर कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो

Sun, 27 Feb 2022 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 04:24 PM IST
सार

मामला राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र में आने वाले लसुडल्या इलाके का है। पीड़ित युवक का नाम विक्रम बताया जा रहा है। उसे जमीन पर कब्जा करने के मामले में पीटा गया। 

विज्ञापन
Bullying in Rajgarh: Two people brutally beat the young man with a belt, made a video by getting clothes off on the road
जमीन विवाद में युवक को बेल्ट से पीटा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले में दबंगई का वीडियो सामने आया है। दो लोगों ने एक युवक को बेल्ट से जमकर पीटा और बीच सड़क पर कपड़े उतरवाकर वीडियो बना लिया। वीडियो पुलिस के पास पहुंचा, तो चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र में आने वाले लसुडल्या इलाके का है। पीड़ित युवक का नाम विक्रम बताया जा रहा है। उसे जमीन पर कब्जा करने के मामले में पीटा गया। दरअसल आरोपी सुनील और उसके चाचा रामनाथ की लसुडल्या में हाईवे से लगी जमीन है। इसी जमीन को लेकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि ये जमीन रामनाथ और उसके भतीजे सुनील ने साझेदारी में खरीदी थी। करीब 2 महीने पहले सुनील और उसके चाचा रामनाथ ने पार्टनरशिप में यहां ढाबा खोला था। कुछ दिनों बाद दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया और चाचा ने भतीजे सुनील को गोली मार दी। सुनील इलाज के लिए अस्पताल चला गया। जबकि चाचा को पुलिस पकड़ ले गई। इधर प्रशासन ने विवाद के बाद ढाबे को ढहा दिया। शनिवार को सुनील जब गांव आया, तो वो जमीन पर विक्रम का नाम और झंडा देखकर बौखला गया। उसे लगा कि विक्रम ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


इससे नाराज नरसिंहगढ़ के सांका श्यामजी गांव में रहने वाले सुनील उर्फ शनि गुर्जर ने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रम की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। सुनील के दोस्त ने भी बेल्ट से उसे पीटा। वो रोता रहा, गिड़गिड़ाता रहा। दोनों ने विक्रम के कपड़े तक उतरवा लिए। साथ ही इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। कुरावर थाना प्रभारी आरएस शक्तावत ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed