फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   'Bulldozer' is gaining momentum in MP: Now the luxurious house of the accused of rape in Rewa's Sirmaur has been demolished

एमपी में रफ्तार पकड़ रहा ‘बुलडोजर’: अब रीवा के सिरमौर में दुष्कर्म के आरोपी के आलीशान मकान को किया जमींदोज

Fri, 01 Apr 2022 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 05:10 PM IST
सार

रीवा जिले के सिरमौर में दुष्कर्म के फरार आरोपी कृष्ण देव सिंह पिता बलभद्र सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 8 नगर परिषद सिरमौर के मकान और दुकानों के अवैध निर्माण को जमींदोज करने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
'Bulldozer' is gaining momentum in MP: Now the luxurious house of the accused of rape in Rewa's Sirmaur has been demolished
एंटी माफिया अभियान के तहत आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के घर-दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एंटी माफिया अभियान के तहत आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के घर-दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को सिरमौर में दुष्कर्म के फरार आरोपी के घर को जमींदोज किया गया। साथ ही अन्य आरोपियों के घर भी निशाने पर हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरमौर में दुष्कर्म के फरार आरोपी कृष्ण देव सिंह पिता बलभद्र सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 8 नगर परिषद सिरमौर के मकान और व्यवसाय की दुकानों के अवैध निर्माण पर जमींदोज करने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर मनोज पुष्म और एसपी नवनीत भसीन के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। एसडीएम नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीओपी एस परस्ते, तहसीलदार सिरमौर जितेंद्र तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी केएन सिंह के साथ ही भारी पुलिस बल मौजूद था। प्रशासन ने कई और अपराधियों के घर चिन्हित कर रखे हैं। दुष्कर्म के आरोपी शीवेन्द्र गुप्ता व जिलाबदर आरोपी रोहणी प्रसाद गुप्ता व आपराधिक प्रवृत्ति के कैलाश प्रसाद गुप्ता के मकानों को भी प्रशासन द्वारा बुलडोजर के माध्यम से जमींदोज किया जाएगा।
विज्ञापन


महंत का घर भी गिराया
रीवा जिले के सर्किट हाउस में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज के पुश्तैनी मकान को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। गुढ़वा में आरोपी का पुश्तैनी मकान है, उस मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। यह सीताराम का पुश्तैनी मकान था और यहां वह रहा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed