फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BSP MLA Ramabai alleges BJP offering Rs 50-60 crore and minister post per MLA in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: बसपा विधायक का आरोप, भाजपा दे रही 50-60 करोड़ का ऑफर

Mon, 27 May 2019 05:23 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Mon, 27 May 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
BSP MLA Ramabai alleges BJP offering Rs 50-60 crore and minister post per MLA in Madhya Pradesh
रामाबाई बसपा विधायक - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में बसपा विधायक रमाबाई ने भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया है। रमाबाई ने कहा कि वो (भाजपा) सभी को ऑफर दे रहे हैं। जो पागल हैं सिर्फ वही उनके बहकावे में आएंगे। रामाबाई ने आगे कहा कि मुझे खरीदने के लिए मेरे पास कॉल आई थी, मुझे मंत्री पद और रुपये देने की पेशकश की गई थी पर मैंने मना कर दिया। वो एक विधायक के बदले में 50 से 60 करोड़ रुपये का ऑफर दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा के मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के अल्पमत में होने के दावों के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायकों के साथ रविवार को बैठक की। बैठक में सरकार की स्थिरता पर चिंतन के बीच कमलनाथ ने विधायकों से दो टूक पूछा कि आप ही लोगों ने मुझे सीएम बनाया है, आप लोग ही बताएं, क्या मैं कुर्सी छोड़ दूं? इस पर विधायकों ने एकजुट होकर उन पर भरोसा जताया और कहा कि सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह ने भी कांग्रेस में अंतर्कलह की ओर इशारा किया था। शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि भाजपा की संस्कृति खरीद-फरोख्त और जोड़-तोड़ की नहीं रही है और न ही इन तरीकों से सरकार गिराने में भाजपा विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस सरकार चलाए, हमारी रुचि सरकार गिराने में नहीं है। 

कांग्रेस के अंतर्विरोध और उन्हें समर्थन करने वालों की वजह से सरकार गिर जाए तो अलग बात है और फिर इसमें भाजपा क्या कर सकती है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद से ही भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि कुछ कांग्रेसी विधायक उनके संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed