बसपा विधायक रमाबाई की धमकी, कहा- मुझे मंत्री नहीं बनाया तो कर्नाटक जैसा होगा कमलनाथ सरकार का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पथरिया से बसपा विधायक रमाबाई अहिरवार ने कमलनाथ सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्हें मंत्रीपद नहीं मिलता है तो उनका हाल भी कर्नाटक जैसा होगा। रमाबाई ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनाते समय कांग्रेस ने वादा किया था कि हमें मंत्रीपद दिया जाएगा। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस जल्द से जल्द अपना वादा पूरा करे क्योंकि मैं नहीं चाहती कि यहां कार्नाटक जैसे हालात बनें।
रमाबाई ने कहा कि कांग्रेस सरकार को मायावती ने समर्थन दिया है, इसलिए कोई विधायक हिल-डुल नहीं सकता। ऐसे में कांग्रेस को भी इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों का कोई भरोसा नहीं है कि वह कब किस ओर चले जाएं। मध्यप्रदेश की सकार बैसाखी के सहारे टिकी हुई है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में 230 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस को 114 और बाजपा को 109 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस ने बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाई थी।
BSP MLA Ramabai Ahirwar in Damoh,Madhya Pradesh:Congress govt in MP has been formed with support of Behen Ji (BSP Chief Mayawati).We demand ministerial berth for 2 BSP MLAs in Kamal Nath govt. We've seen the situation in Karnataka, we don’t want a similar situation here. (22.01) pic.twitter.com/bBCjBAql3b
— ANI (@ANI) January 23, 2019
