फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brother-in-law raped sister-in-law in Sheopur

Sheopur: जिसके भरोसे पत्नी को घर में छोड़कर गया था, उसी छोटे भाई ने कर दिया अपनी भाभी से दुष्कर्म

Thu, 27 Oct 2022 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 04:10 PM IST
सार

 मामला जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव का है। देवर ने भाभी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद विजयपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Brother-in-law raped sister-in-law in Sheopur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर में रिश्ते तार-तार करने का मामला सामने आया है। देवर ने भाभी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता का पति मजदूरी करने बैंगलोर गया हुआ है, वह अपनी पत्नी को छोटे भाई की देख-रेख में छोड़ गया था। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद विजयपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव का है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला का पति अपनी पत्नी और दो छोटी-छोटी बेटियों को घर पर छोड़कर मजदूरी करने बैंगलोर गया हुआ था। पति के छोटे भाई को देख-रेख करने का कहकर गया था। महिला पुलिस थाना विजयपुर एसआई ने बताया कि रात लगभग दो बजे आरोपी देवर ने घर में घुसकर महिला के साथ दरिंदगी की और महिला को शारीरिक चोट भी पहुंचाई। आरोपी ने महिला के गाल को बुरी तरह काट कर लहुलुहान कर दिया। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। महिला ने थाने पहुंचकर देवर की करतूत बताई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed