{"_id":"6269055bca997016343a93cd","slug":"boys-brutally-beat-up-youth-for-protesting-molestation-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, मनचलों ने सरेराह कर दी पिटाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, मनचलों ने सरेराह कर दी पिटाई, वीडियो वायरल
Wed, 27 Apr 2022 02:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:26 PM IST
सार
छतरपुर में छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। तीन युवकों ने मिलकर विरोध करने वाले अकेले युवक की सरेराह लात-घूंसों से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सरेराह युवक को पीटते मनचले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में एक युवक को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। मनचलों ने युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला जिले के लवकुशनगर का है, जहां लड़की से छेड़छाड़ करने पर एक युवक ने उन मनचलों को रोका और विरोध किया तो तीनों युवकों ने मिलकर विरोध कर रहे अकेले युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई कर दी। मनचलों ने बीच सड़क ही युवक को लात-घूंसों से जमकरा पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो चंदला रोड का बताया जा रहा है, जिसमें तीन युवक एक युवक की लात-घूंसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
युवक को बचाने नहीं आया कोई
युवक को बेरहमी से पिटता देख रहे मौके पर मौजूद लोग और राहगीर उसे बचाने के लिए आगे तक नहीं आए। वीडियो में युवक चलती कार के नीचे आने से बच गया, लेकिन उसके बाद भी मनचले उसे बुरी तरह पीटते रहे। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि किसी ने भी मारपीट की घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वायरल वीडियो का जांच की जा रही है।
विज्ञापन
युवक को बचाने नहीं आया कोई
युवक को बेरहमी से पिटता देख रहे मौके पर मौजूद लोग और राहगीर उसे बचाने के लिए आगे तक नहीं आए। वीडियो में युवक चलती कार के नीचे आने से बच गया, लेकिन उसके बाद भी मनचले उसे बुरी तरह पीटते रहे। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि किसी ने भी मारपीट की घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वायरल वीडियो का जांच की जा रही है।
विज्ञापन
