फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Borrower troubled by usurer commits suicide in Shahdol

MP News: सूदखोर की चालाकी ने ली कर्जदार की जान, 60 हजार का कर्ज कुछ ही महीनों में बना दिया छह लाख

Mon, 23 Jan 2023 04:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 04:32 PM IST
सार

40 वर्षीय बिंदेश पिता रामा दहिया पेशे से ड्राइवर है। उसने गांव में ही रहने वाले श्याम सुंदर गुप्ता से दो-दो, तीन-तीन हजार करके करीब 60 हजार रुपये कर्ज ले लिया था। इसके एवज में सूदखोर ने उससे अब करीब 6 लाख रुपये की मांग रहा था।

विज्ञापन
Borrower troubled by usurer commits suicide in Shahdol
शहडोल में सूदखोर से परेशान कर्जदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में सूदखोरी के जाल में उलझकर एक कर्जदार को जान गंवानी पड़ी। सूदखोर से साठ हजार रुपए कर्ज लिया था, वह चंद माह में छह लाख हो गया है। वसूली के लिए सूदखोर लगातार दबाव डाल रहा था। आखिरकार कर्जदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर का है। बताया गया कि कोतवाली थाना अंतर्गत कल्याणपुर में रहने वाला 40 वर्षीय बिंदेश पिता रामा दहिया पेशे से ड्राइवर है। उसने गांव में ही रहने वाले श्याम सुंदर गुप्ता से दो-दो, तीन-तीन हजार करके करीब 60 हजार रुपये कर्ज ले लिया था। इसके एवज में सूदखोर ने उससे अब करीब 6 लाख रुपये की मांग रहा था। वह दिए गए कर्ज के ब्याज पर ब्याज जोड़ता जा रहा था। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि गत दिवस सूदखोर द्वारा बिंदेश को रुपये के लिए डराया-धमकाया गया था। आए दिन प्रताड़ित करता रहता था, इसी से तंग आकर उसने सोमवार सुबह अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के समय उसकी बेटी घर पर मौजूद थी। जबकि पत्नी कहीं शादी में गई हुई थी। जानकरी लगने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुची। परिवारजनों ने भी सूदखोर पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed